Get App

Shri Kanha Stainless IPO Listing: ₹90 के शेयरों ने दिया खुदरा निवेशकों को करारा शॉक, लिस्ट होते ही शेयर लोअर सर्किट पर

Shri Kanha Stainless IPO Listing: श्री कान्हा स्टेनलेस प्रिसिशन स्टेनलेस स्टील कोल्ड रोल्ड स्ट्रिप्स बनाती है। इंडस्ट्रीज की जरूरतों के मुताबिक यह पतले से पतले विकल्पों में इसे पेश करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 4:20 PM
Shri Kanha Stainless IPO Listing: ₹90 के शेयरों ने दिया खुदरा निवेशकों को करारा शॉक, लिस्ट होते ही शेयर लोअर सर्किट पर
Shri Kanha Stainless IPO Listing: श्री कान्हा स्टेनलेस का ₹46.28 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shri Kanha Stainless IPO Listing: श्री कान्हा स्टेनलेस के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स कैटेगरी का आरक्षित हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल इसे 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹90 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹88.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 2.22% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹83.60 (Shri Kanha Stainless Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.11% घाटे में हैं।

Shri Kanha Stainless IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

श्री कान्हा स्टेनलेस का ₹46.28 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.61 गुना तो खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 4.91 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 51,42,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹12.00 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को अपग्रेड करने, ₹18.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹5.48 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Shri Kanha Stainless के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें