Get App

Shriram Finance बड़ी ब्लॉक डील के बाद 6% चढ़ा, TPG India संभावित विक्रेता

Shriram Finance के शेयरों में 19 जून को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। ये स्टॉक अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। कंपनी में लगभग 99.2 लाख शेयर या 2.65 प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई। इसके बाद इस शेयर में जोरदार तेजी नजर आई

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 11:32 AM
Shriram Finance बड़ी ब्लॉक डील के बाद 6% चढ़ा, TPG India संभावित विक्रेता
Shriram Finance का शेयर NSE पर सुबह 09.41 बजे 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,472.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था

श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के शेयरों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी कि सोमवार 19 जून को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली इससे ये स्टॉक अपने 52 वीक हाई के करीब पहुंच गया। एक्सचेंजों पर एक बड़ी ब्लॉक डील होने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी में लगभग 99.2 लाख शेयर या 2.65 प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई है। ब्लॉक डील विंडो में एक्सचेंजों पर 1,401.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीद-फरोख्त हुई है। इस ब्लॉक डील का कुल मूल्य करीब 1,390 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि मनीकंट्रोल (Moneycontrol) इस लेन-देन या खरीद-फरोख्त में शामिल पार्टियों की तुरंत पहचान नहीं कर सका है। फिर भी हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ (CNBC-Awaaz) ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पीई फंड टीपीजी इंडिया (PE fund TPG India) इस सौदे में संभावित विक्रेता रहा।

अगर खबर सच निकलती है तो TPG India Investments Fund ने कंपनी में अपनी पूरी 2.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है।

सुबह 09.41 बजे श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange(NSE) पर 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,472.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शेयर ने 1,500.90 रुपये के उच्च स्तर को भी छुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें