Stocks on Broker's Radar: एलएंडटी, अशोक लीलैंड, फाइव स्टार फाइनेंस और जेएसपीएल पर ब्रोकरेज ने खेला दांव

FIVE STAR FINANCE पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 750 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ये अत्यधिक लाभदायक और सबसे तेजी से बढ़ने वाली एनबीएफसी में से एक है ऐसा उनका कहना है। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 23-26 के दौरान 30% एयूएम सीएजीआर देने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
L&T पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 2440 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T) बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित हुआ है। कंपनी को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया गया है। पैकेज C-3 प्रोजेक्ट के लिए एलएंडटी को L1 बिडर घोषित किया गया। कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए 15697 करोड़ रुपेय की बोली लगाई है। इस पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा आज अशोक लीलैंड, फाइव स्टार फाइनेंस और जेएसपीएल ब्रोकरेज के रडार पर आये हैं। अशोक लीलैंड पर जेफरीज ने खरीदारी करने का मन बनाया है। जबकि फाइव स्टार फाइनेंस पर नोमुरा ने बाय कॉल दी है।

    MACQUARIE ON L&T

    मैक्वायरी ने एलएंडटी पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2440 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी को बुलेट ट्रेड टेंडर का लोअर बिडर घोषित किया गया है। MSCI की रेटिंग B से BB करने पर बूस्ट मिला है।

    JEFFERIES ON ASHOK LEYLAND


    जेफरीज ने अशोक लीलैंड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 185 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 195 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 2-3.5t LCV में M&HCF मध्यम अवधि का लक्ष्य 35%, 25% तक है। मध्यावधि EBITDA मार्जिन का लक्ष्य डबल डिजिट में है। कंपनी का फोकस निर्यात और डिफेंस फूटप्रिंट बढ़ाना भी है। EV और अल्टरनेट पावरट्रेन बनाने पर भी कंपनी का फोकस होगा।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    NOMURA ON FIVE STAR FINANCE

    नोमुरा ने फाइव स्टार फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 750 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ये अत्यधिक लाभदायक और सबसे तेजी से बढ़ने वाली एनबीएफसी में से एक है। वित्त वर्ष 23-26 के दौरान 30% एयूएम सीएजीआर देने का अनुमान है।

    Kotak Institutional Equities ON JSPL

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जेएसपीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 740 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के लिए अगले 12 महीने परिवर्तनकारी अवधि के रूप में देखने को मिलेंगे। दो चरणों में कंपनी की क्षमता में 65% की वृद्धि होगी। हायर बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन संरचनात्मक रूप से इसके मार्जिन को बढ़ा देगा। अगले 3/5 वर्षों में 19%/17% का EBITDA और 33%/27% के EPS CAGR का अनुमान है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।