सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

GAIL पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। लिस्टेड PSUs से डिविडेंड के रूप में सरकार को अच्छी इनकम की संभावना है। FY23 में नेट डिविडेंड के रूप में लगभग 63,056 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। सरकार के लिए FY23 में डिविडेंड से आय में 25% तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
MARUTI SUZUKI पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। 5 जुलाई से लॉन्च होने वाली कंपनी की नई इनविक्टो MPV के लिए आज से बुकिंग शुरू होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विंडफॉल टैक्स जीरो पर कायम है। सरकार ने जारी कोई नया नोटिफिकेशन नहीं किया है। ONGC और OIL पर खास नजर रखनी चाहिए। जबकि कच्चे तेल के भाव नहीं बढ़ने से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GAIL और MARUTI SUZUKI सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. ONGC (Green)

    पूरे जून महीने विंडफॉल टैक्स जीरो रहेगा। नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा। मई 16 का नोटिफिकेशन ही लागू होगा


    2. HAL (Green)

    GE जेट इंजन में कंपनी को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर होगी। अभी तक किसी भी देश को टेक ट्रांसफर का लेवल नहीं दिया गया है। PM की अमेरिका यात्रा के दौरान होगा करार होगा

    3. DR REDDYS (Green)

    US FDA ने हैदराबाद API प्लांट की जांच पूरी की। बोलारम यूनिट में बिना आपत्ति जांच पूरी हुई। श्रीकाकुलम यूनिट को भी US FDA से क्लीन चिट मिली

    4. MARUTI SUZUKI (Green)

    कंपनी की नई इनविक्टो MPV के लिए आज से बुकिंग शुरू होगी। 5 जुलाई को गाड़ी लॉन्च होगी

    5. JSPL (Green)

    UK सरकार ने भारतीय स्टेनलेस स्टील बार, रॉड पर ड्यूटी घटाई। भारत से इंपोर्ट होने वाले SS बार, रॉड पर करीब 4% ड्यूटी घटाई। SS बार और रॉड यानी स्टेनलेस स्टील बार और रॉड होता है

    6. KALYAN JEWELLERS (Green)

    शेयर में लार्ज ट्रेड की वजह से तेजी संभव है

    7. ABB INDIA (Green)

    कंपनी को कानपुर मेट्रो से ऑर्डर मिला। पावर कंट्रोल और डिस्ट्रीब्यूशन का ऑर्डर मिला

    8. CASTROL INDIA (Green)

    कैस्ट्रोल और महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स ने करार किया। ऑटो सर्विस वर्कशॉप के लिए करार किया

    9. ZEE ENTERTAINMENT (RED)

    सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका मामले में SAT में आज फिर सुनवाई होगी। दोनों ने SEBI के आदेश को चुनौती दी है। दोनों के किसी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर बनने पर रोक लगी है

    10. PVR INOX (RED)

    वीकेंड बाद आज शेयर में मुनाफा वसूली हो सकती है

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-GAIL (Green)

    सरकार को लिस्टेड PSUs से डिविडेंड के रूप में अच्छी इनकम की संभावना है। FY23 में लगभग 63,056 करोड़ रुपये का नेट डिविडेंड मिलने की उम्मीद है। FY23 में डिविडेंड से आय में 25% तक की बढ़ोतरी संभव है

    2-HIND COPPER (Green)

    सरकार को लिस्टेड PSUs से डिविडेंड के रूप में अच्छी इनकम की संभावना है। FY23 में लगभग 63,056 करोड़ रुपये का नेट डिविडेंड मिलने की उम्मीद है। FY23 में डिविडेंड से आय में 25% तक की बढ़ोतरी संभव है

    3-BALMER LAWRIE (Green)

    सरकार को लिस्टेड PSUs से डिविडेंड के रूप में अच्छी इनकम की संभावना है। FY23 में लगभग 63,056 करोड़ रुपये का नेट डिविडेंड मिलने की उम्मीद है। FY23 में डिविडेंड से आय में 25% तक की बढ़ोतरी संभव है

    4-TRIVENI ENGINEERING (Green)

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी के दाम $26.45 के पार पहुंच गये। चीनी के दामों में तेजी से शेयर में उछाल संभव है

    5-VISHWARAJ SUGAR (Green)

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी के दाम $26.45 के पार पहुंच गये। चीनी के दामों में तेजी से शेयर में उछाल संभव है

    6- DALMIA BHARAT (Green)

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी के दाम $26.45 के पार पहुंच गये। चीनी के दामों में तेजी से शेयर में उछाल संभव है

    7-NMDC STEEL (Green)

    NMDC स्टील को बेचने की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में प्लांट का काम काज शुरू हुआ है NMDC स्टील में सरकार की 60.79% हिस्सेदारी है। NMDC से डीमर्ज होकर NMDC स्टील बनी है

    8-OIL INDIA (Green)

    पूरे जून महीने विंडफॉल टैक्स जीरो रहेगा। नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा। मई 16 का नोटिफिकेशन ही लागू होगा

    9-NYKAA (GREEN)

    जेफरीज ने नायका पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 200 रुपये/शेयर तय किया है

    10-HERO MOTOCORP (RED)

    इस स्टॉक में दबाव में कारोबार होने की आशंका है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।