Get App

Shriram Finance Share: 35% मुनाफा कमाने का शानदार मौका, ब्रोकरेज की ये है राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Shriram Finance के शेयरों पर अपना लेटेस्ट आउटलुक जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर अपनी "Buy" रेटिंग को बनाए रखा है और इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये तय किया गया है। आज के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 35 फीसदी की तेजी की संभावना बन रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2025 पर 7:05 PM
Shriram Finance Share: 35% मुनाफा कमाने का शानदार मौका, ब्रोकरेज की ये है राय
Shriram finance: श्रीराम फाइनेंस के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

Shriram Finance share: श्रीराम फाइनेंस के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में आज 13 जनवरी को 1.24 फीसदी की बढ़त देखी गई। हालांकि, बाजार में भारी गिरावट के बीच यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। कंपनी के शेयर BSE पर 2.09 फीसदी टूटकर 520.80 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 97,925 करोड़ रुपये पर आ गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 730.43 रुपये और 52-वीक लो 438.83 रुपये है।

Shriram Finance का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने श्रीराम फाइनेंस के शेयरों पर अपना लेटेस्ट आउटलुक जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर अपनी "Buy" रेटिंग को बनाए रखा है और इसका टारगेट प्राइस 700 रुपये तय किया गया है। आज के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 35 फीसदी की तेजी की संभावना बन रही है। FY24-27E के दौरान, PAT CAGR प्रोजेक्शन लगभग 19 फीसदी रहा, और ROA (रिटर्न ऑन एसेट्स) और ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) FY27E तक 3.3 फीसदी से 17 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि श्रीराम फाइनेंस की एसेट क्वालिटी काफी स्टेबल है और FY26-27E में क्रेडिट कॉस्ट 2.3 से 2.4 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टॉक के लिए अनुमान में अहम बढ़ोतरी का कारण श्रीराम फाइनेंस की हाउसिंग फाइनेंस सब्सिडियरी का वारबर्ग पिंकस को लगभग 3,929 करोड़ रुपये में बेचना है, जिसके चलते लगभग 1300 करोड़ रुपये का पोस्ट-टैक्स एक्सेप्शनल गेन हुआ। कंपनी को संभावित रेपो रेट में कटौती और हाई-यील्ड वाले नॉन-CV प्रोडक्ट्स की ओर स्ट्रेटेजिक शिफ्ट से लाभ मिलने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें