Shyam Dhani Industries IPO Listing: शेयर मार्केट में आज Shyam Dhani Industries ने अपनी लिस्टिंग के साथ ही तहलका मचा दिया है। मसाले बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ शानदार शुरुआत की। जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए थे, उनकी किस्मत चमक गई क्योंकि लिस्टिंग पर ही उनके पैसे करीब दोगुना हो गए। कंपनी के शेयर ₹70 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹133 पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से ₹63 ज्यादा है।
