कोलकत्ता स्थित स्टील बनानेवाली कंपनी Shyam Metalics and Energy 909 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 14 जून को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 303-306 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कोलकत्ता स्थित स्टील बनानेवाली कंपनी Shyam Metalics and Energy 909 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 14 जून को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 303-306 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
इस आईपीओ में 657 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा और 252 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
इस आईपीओ में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 3 लाख इक्विटी शेयर रिजर्व होंगे। पात्रता प्राप्त कर्मचारियों को फाइनल ऑफर प्राइस पर 15 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।
ऑफर फॉर सेल में Subham Capital 37 करोड़ रुपये के, Subham Buildwell 63 करोड़ रुपये के Kalpataru Housefin & Trading 25 करोड़ रुपये, Dorite Tracon 30 करोड़ रुपये और Narantak Dealcomm 97 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी।
यह आईपीओ एंकर इन्वेस्टर के लिए 11 जून को खुलेगा। 3 दिन का यह ऑफर 16 जून को बंद होगा।
Shyam Metalics इस ऑफर से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज उतारने और कंपनी की सामान्य जरुरतों को पूरा करने में करेगी। इस आईपीओ की लॉट प्राइस 45 शेयरों की है।
इस आईपीओ का लगभग 50 फीसदी हिस्सा QIB के लिए है जबकि 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है जबकि बचा हुआ 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए है।
Shyam Metalics एक इंटीग्रेटेड मेटल उत्पादक कंपनी है जो मुख्य तौर पर लॉन्ग स्टील और फेरोएलॉएज बनाने के कारोबार में है। ferroalloys के उत्पादन क्षमता के नजरिए से यह भारत की सबसे बड़ी ferroalloys बनाने वाली कंपनी है।
वर्तमान में कंपनी की 3 उत्पादन इकाईयां हैं जो उड़ीसा के संभलपुर और पश्चिमबंगाल के जमुरिया और मंगलपुर में स्थित है। दिसंबर 2020 तक कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 5.71 मिलियन टन प्रति वर्ष थी। कंपनी के पास अपना एक कैप्टिव पावर प्लांट भी है।
ICICI Securities, Axis Capital, IIFL Securities, JM Financial और SBI Capital Markets इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।