Siemens AG अंदरूनी ट्रांसफर के जरिये Siemens में 21% छूट पर खरीदेगी 18 प्रतिशत हिस्सेदारी

Siemens AG (Siemens Aktiengesellschaft, Germany सीमेंस एनर्जी होल्डिंग बीवी (Siemens Energy Holding BV) से कंपनी में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 2952.86 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदेगी। Siemens ने 1 दिसंबर को ये जानकारी दी। खरीदार कंपनी में 6,41,01,646 शेयर हासिल करेगा

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
Siemens का स्टॉक 1 दिसंबर को बीएसई पर 3,753.45 रुपये पर बंद हुआ। सीमेंस एजी ने 8 दिसंबर या उसके बाद शेयर हासिल करने का प्रस्ताव दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीमेंस (Siemens) ने 1 दिसंबर को कहा कि सीमेंस एजी (Siemens AG (Siemens Aktiengesellschaft, Germany) सीमेंस एनर्जी होल्डिंग बीवी (Siemens Energy Holding BV) से कंपनी में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 2952.86 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदेगी। ये भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस से 21.32 प्रतिशत के डिस्काउंट पर है। खरीदार कंपनी में 6,41,01,646 शेयर हासिल करेगा। इस तरह लेनदेन का मूल्य 18,928 करोड़ रुपये होगा। बता दें कि सीमेंस एजी ने पहले ही कहा था कि वह अपनी भारतीय शाखा में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सीमेंस एनर्जी के साथ एक शेयर खरीद समझौता करने का इरादा रखता है। खरीदारी के लिए €2.1 अरब का अमाउंट तय किया गया था।

    सीमेंस एजी  (Siemens AG) और सीमेंस एनर्जी होल्डिंग बीवी सीमेंस (Siemens) के प्रोमोटर्स हैं। यह लेनदेन प्रमोटर संस्थाओं के बीच अंदरूनी-हस्तांतरण होगा। सितंबर के अंत तक, प्रोमोटर के रूप में सूचीबद्ध होने के बावजूद सीमेंस एजी के पास फर्म में शून्य हिस्सेदारी थी। सीमेंस एनर्जी होल्डिंग बी.वी. की कंपनी में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

    फाइनेंशियल कंपनियों में आगे अच्छी ग्रोथ मुमकिन, इन सेक्टर और स्टॉक्स में जमकर बनेगा पैसा: गौतम दुग्गड़


    1 दिसंबर को बीएसई पर स्टॉक 3,753.45 रुपये पर बंद हुआ।

    सीमेंस एजी ने 8 दिसंबर या उसके बाद शेयर हासिल करने का प्रस्ताव दिया है।

    पूर्व घोषणा के अनुसार, सीमेंस और सीमेंस एनर्जी भी सीमेंस इंडिया के बोर्ड को एनर्जी बिजनसे को अलग करने के प्रस्ताव पर सहमत हुए।

    सीमेंस एनर्जी अंततः अलग किये गये एनर्जी बिजनेस में कंट्रोलिंग हिस्सदारी हासिल कर लेगी। डीमर्जर को पूर्व योजना के मुताबिक 2025 में पूरा करने का प्रस्ताव है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।