Signature Global के शेयर में आ सकती है गिरावट, Q3 में सेल्स बुकिंग 27% घटी

Signature Global ने दिसंबर तिमाही के दौरान सेल्स बुकिंग में आई इस गिरावट का कोई विशेष कारण नहीं बताया। दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की सेल्स बुकिंग सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घटकर 6,680 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
आमतौर पर रियल एस्टेट डेवलपर त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में बेहतर बिक्री दर्ज करते हैं।

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल के शेयरों में सोमवार, 12 जनवरी को गिरावट दिख सकती है। इसकी वजह है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की सेल्स बुकिंग 27 प्रतिशत घटकर 2,020 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 2,770 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं। सिग्नेचर ग्लोबल ने शेयर बाजार को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसने 408 यूनिट बेचीं। पिछले साल इसी अवधि में 1518 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

आमतौर पर रियल एस्टेट डेवलपर त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में बेहतर बिक्री दर्ज करते हैं। सिग्नेचर ग्लोबल ने दिसंबर तिमाही के दौरान सेल्स बुकिंग में आई इस गिरावट का कोई विशेष कारण नहीं बताया। तिमाही के दौरान कंपनी के कलेक्शन 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12.3 अरब डॉलर पर पहुंच गए।

FY26 के पहले 9 महीनों की सेल्स बुकिंग


चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर 2025) के दौरान सिग्नेचर ग्लोबल की सेल्स बुकिंग सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घटकर 6,680 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी ने 1,746 यूनिट बेचीं। कलेक्शन 30.9 अरब डॉलर के रहे। एक बयान में सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में हेल्दी परफॉरमेंस दी है। उन्होंने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर 'डीएक्सपी एस्टेट' में शुरू किए गए प्रीमियम प्रोजेक्ट 'सर्वम' को ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

Signature Global शेयर एक सप्ताह में 10 प्रतिशत कमजोर

सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया के शेयर की कीमत शुक्रवार, 9 जनवरी को BSE पर 1008.95 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 14100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक सप्ताह में 10 प्रतिशत नीचे आया है। एक साल में कीमत 23 प्रतिशत कमजोर हुई है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 69.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 258.79 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 1825.25 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 62.54 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

12 जनवरी से शुरू हफ्ते में ₹21000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए होंगे फ्री, लिस्ट में Wakefit, ICICI Pru AMC, Canara HSBC Life Insurance समेत ये नाम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।