ICICI बैंक में दिख रहे तेजी के संकेत, कोटक बैंक और सिटी यूनियन बैंक कराएंगे जोरदार कमाई : अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि ICICI बैंक, मणप्पुरम और इंडस टावर पर आज बाजार का फोकस रहेगा। वहीं, कोटक बैंक और सिटी यूनियन बैंक में आगे जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 11:26 AM
कोटक बैंक में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। पिछले दो हफ्ते से शेयर में तेजी है। इसका 100 और 200 WMA पार होने के कगार पर है

बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। 11 बजे के आसपास निफ्टी 22.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 23750 और सेंसेक्स 121.71 अंक यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 78,174.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीमेंट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया सीमेंट में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। साथ ही अल्ट्राटेक, रैमको, और जेके सीमेंट में भी 3 से 4 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। वायदा के सभी टॉप 5 गेनर सीमेंट सेक्टर के हैं।

ऐसे में अब किन शेयरों में हो सकती है कमाई, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ICICI बैंक, मणप्पुरम और इंडस टावर पर आज बाजार का फोकस रहेगा। वहीं, कोटक बैंक और सिटी यूनियन बैंक में आगे जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में ICICI बैंक ( ग्रीन सिगनल)


अनुज का कहना है कि ICICI बैंक में जैफरीज की खरीदारी की राय है। इस स्टॉक के लिए जैफरीज ने 1350 रुपए का टारगेट दिया है। ICICI बैंक जैफरीज की टॉप पिक्स में शामिल है। जैफरीज का कहना है कि अच्छी डिपॉजिट ग्रोथ का बैंक को फायदा मिलेगा। ऑपरेशन खर्च पर नियंत्रण से मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024 में 20 फीसदी की डिपॉजिट ग्रोथ बड़े बैंकों में सबसे ज्यादा है। चौथी तिमाही में ऑपेक्स ग्रोथ घटकर 13 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। NIMs और क्रेडिट कॉस्ट नॉर्मलाइज होंगे। अच्छी ग्रोथ और RoE से वैल्युएशन को सपोर्ट मिलेगा।

फोकस में मणप्पुरम (ग्रीन सिगनल)

मणप्पुरम पर CLSA का तेजी का नजरिया है। स्टॉक पर उसकी खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट बढ़ाकर 240 रुपए कर दिया है। चैनल चेक से स्टॉक में मजबूत मोमेंटम के संकेत मिल रहे हैं। एक प्रतियोगी के ग्राहक खींचने से फायदा होगा। ब्याज दरों की स्कीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारियों के रोटेशन प्लान में बदलाव किया गया है। सोने पर LTVs (लोन टू वैल्यू) चार साल में सबसे कम है। LTVs में हल्की बढ़त से बुक में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। गोल्ड लोन ग्रोथ अनुमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन MFIs को लेकर सतर्क नजरिया है।

इंडस टावर पर नजर (ग्रीन सिगनल)

टेलीकॉम सेक्टर पर सिटी की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। भारती पर उसकी खरीदारी की राय है। इसके लिए टारगेट 1520 रुपए का दिया गया है। इंडस टावर में भी सिटी की खरीदारी की राय है। इसके लिए टारगेट 450 रुपए है। VI पर सिटी की न्यूट्रल राय है। टारगेट 15 (बुल केस TP 25 रुपए ) है। सिटी का कहना है कि दूसरी छमाही में टेलीकॉम सेक्टर के लिए कई अहम ट्रिगर प्वाइंट्स रहेंगे। दूसरी छमाही में टैरिफ बढ़ सकते हैं। 5G मोनेटाइजेशन की रफ्तार बढ़ सकती है। वोडाफोन आइडिया का कैपेक्स रिवाइवल हो सकता है। इंडस टावर की ओर से दोबारा डिविडेंड की शुरुआत हो सकती है और AGR केस में प्रगति हो सकती है।

प्री-बजट रैली में 24,500 तक जा सकता है निफ्टी, इस बाजार को शॉर्ट करने की सोचें भी नहीं : अनुज सिंघल

कोटक बैंक में मोमेंटम

कोटक बैंक में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। पिछले दो हफ्ते से शेयर में तेजी है। इसका 100 और 200 WMA पार होने के कगार पर है। स्टॉक में 5 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी हो रही है। स्टॉक का भाव एक महीने के ऊपरी स्तर पर है। पिछले 6 में से 5 दिनों में लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग हुई है।

सिटी यूनियन बैंक

सिटी यूनियन बैंक में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। लगातार 3 हफ्ते से तेजी का मूड कायम है। 4.5 साल का चैनल पार हो रहा है। कल 4 गुना से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी हुई थी। स्टॉक के भाव एक साल के ऊपरी स्तर पर है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।