बाजार में मजबूत रैली के संकेत, निफ्टी 25000 के लिए तैयार, बजाज ट्विन्स में खूब बनेगा पैसा - आशीष चतुरमोहता

आशीष चतुरमोहता ने कहा कि निफ्टी का 200 डे मूविंग एवरेज 24000 के आसपास है। 200-300 अंकों के कंसोलीडेशन के बाद हमें निफ्टी जल्द ही ये स्तर पार करता दिख सकता है। निफ्टी में हमें फंडामेंटल वैल्यू भी आती दिख रही है। ऐसे में 24000 का स्तर पार करके 25000 की और बढ़ता दिख सकता है

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
आशीष ने बताया उनके पास मेटल सेक्टर का केवल एक ही स्टॉक है और वह है लॉयड मेटल्स। लेकिन इस पूरे मेटल साइकिल में जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को जैसे शेयरों में भी अच्छी तेजी की उम्मीद है

बाजार के टेक्नो फंडा पर बातचीत करते हुए JM Financial के फंड मैनेजर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बाजार में मजबूत रैली के संकेत दिख रहे है। इस समय काफी सारे फैक्टर पॉजिटिव हो गए हैं। डॉलर इंडेक्स में जिस तरह की गिरावट हुई है उसके चलते रुपए में मजबूती लौटी है। डॉलर इंडेक्स गिर कर 103 के आसपास आ गया है। खास बात ये है कि कि जब अमेरिका और हैंगसेंग जैसे एशिया इंडेक्स में गिरावट आई है तो हमारे इंडेक्सों में बढ़त देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि एफआईआई या स्ट्रांग मनी भारत की ओर रुख कर रहा है।

इस बीच निफ्टी का वैल्यूएशन लगभग 18.6 PE पर आ गया है जो इसके 5 साल के एवरेज से नीचे है। ये भी खासकर लार्जकैप को लेकर बाजार में बना अच्छा संकेत है। बाजार में 22900 से 23700 तक की बड़ी रैली देखने को मिली है। निफ्टी का 200 डे मूविंग एवरेज 24000 के आसपास है। 200-300 अंकों के कंसोलीडेशन के बाद हमें निफ्टी जल्द ही ये स्तर पार करता दिख सकता है। निफ्टी में हमें फंडामेंटल वैल्यू भी आती दिख रही है। ऐसे में 24000 का स्तर पार करके 25000 की और बढ़ता दिख सकता है। अगर बाजार में 23400-23500 तक का कोई करेक्शन आता है तो ये पोजीशंस को एवरेज करने को लिहाज से बहुत ही अच्छी स्थिति होगी।

अपने पंसदीदा शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि उनको बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर फंडामेंटली बहुत मजबूत दिख रहे हैं। इनके अंदर आगे काफी अच्छा ग्रोथ मोमेंटम बनता नजर आ सकता है। 4-5 साल के कंसोलीडेशन के बाद इन शेयरों में तेजी आज रही है। ऐसे में टेक्निकली भी काफी अच्छे लग रहे हैं।


चोलामंडलम फाइनेंस का शेयर भी आशीष को अच्छा लग रहा है। उनके मुताबिक यह एक बेहतरीन क्वालिटी की एनबीएफसी कंपनी है। इसकी असेट क्वालिटी काफी अच्छी रही है। कंपनी को डाइवर्सिफिकेशन का फायदा मिलेगा। इसके अलावा श्रीराम फाइनेंस का वैल्यूएशन भी अच्छा नजर आ रहा है। इस स्टॉक में में आशीष को तेजी की संभावना दिख रही है।

मेटल शेयरों पर बात करते हुए आशीष ने कहा कि ये एक सिक्लिकल सेक्टर है। ऐसे में हमें इसमें बहुत सोच-समझ कर दांव लगाने की जरूरत है। ध्यान रखने की बात है कि मेटल और डॉलर इंडेक्स का बहुत गहरा संबंध होता है। जब भी डॉलर इंडेक्स गिरता है मेटल शेयरों में तेजी आती है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट के साथ ही हमें एल्यूमीनियम के चार्ट में मल्टी ईयर ब्रेक आउट देखने को मिल रहा है। अगर चीन की इकोनॉमी में रिकवरी आती है तो मेटल्स में तेजी आएगी। इसके चलते मेटल सेक्टर में शॉर्ट टर्म में तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन इस सेक्टर में बहुत चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी।

बाजार में प्राइस करेक्शन हो गया लेकिन टाइम करेक्शन अभी बाकी, IT को डिफेंसिव सेक्टर के तौर पर देखें - संजय सिन्हा

आशीष ने बताया उनके पास मेटल सेक्टर का केवल एक ही स्टॉक है और वह है लॉयड मेटल्स। लेकिन इस पूरे मेटल साइकिल में जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को जैसे शेयरों में भी अच्छी तेजी की उम्मीद है। हिंडाल्को की अमेरिका में भी उत्पादन इकाई है। ऐसे में अगर यूएस टैरिफ से कोई परेशानी आती है को उसका हिंडाल्को पर सबसे कम असर देखने को मिलेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।