Sikandar Stock: आपके मुकद्दर को चमकाने वाले ये सिकंदर स्टॉक कराएंगे मोटी कमाई, निवेश कर बन सकते हैं मालामाल

FIIs के साथ बुल्स की वापसी हो रही है और बाजार रिकवरी की भरपूर कोशिश कर रहा है। ऐसे में हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि भाईजान निवेश कहां करना है, और अब आखिर कौन बनेगा पोर्टफोलियो का सिकंदर

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 5:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा ग्रुप की कंपनी है और इसमें टाटा संस की 38.2% हिस्सेदारी है। होटल इंडस्ट्री में देश की दिग्गज कंपनी INDIAN HOTELS है।

बाजार की कहानी कुछ-कुछ बॉलीबुड की फिल्मों की तरह नजर आती है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, फिर अचानक विलेन की एंट्री होती है और सारा खेल बिगड़ जाता है। इस बिगड़े हुए खेल को सही करने के लिए हीरो का इंतजार रहता है। यही से STORY आगे बढ़ती है। पिछले साल सब कुछ ठीक चल रहा था। बाजार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा था। शेयरों में धमारेकदार रिटर्न मिल रहे थे। लेकिन अचानक सब कुछ बदलने लगा। ट्रंप की वापसी हुई, डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई, FIIs जाने लगे, ग्लोबल फैक्टर्स का निगेटिव असर बढ़ने लगा। इस तरह बाजार के फिसलने की जमीन तैयार हो गई। अब हालात फिर से सुधर रहे हैं। FIIs के साथ बुल्स की वापसी हो रही है और बाजार रिकवरी की भरपूर कोशिश कर रहा है। ऐसे में हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि भाईजान निवेश कहां करना है, और अब आखिर कौन बनेगा पोर्टफोलियो का सिकंदर।

Geojit Investments के गौरांग शाह की पसंद

INDIAN HOTELS LTD- टारगेट 950 रुपये

टाटा ग्रुप की कंपनी है और इसमें टाटा संस की 38.2% हिस्सेदारी है। होटल इंडस्ट्री में देश की दिग्गज कंपनी INDIAN HOTELS है। ताज , Ginger और Vivanta जैसे होटल ब्रांड है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 250 से ज्यादा होटल्स है। 12 देशों में कंपनी के होटल्स मौजूद है। शेयर पर 950 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।


SOBHA - टारगेट 1,500 रुपये

रियल्टी सेक्टर का ये शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। बंगलुरु बेस्ड देश की बड़ी रियल्टी कंपनी है। 14 राज्यों में कंपनी का रियल्टी कारोबार है। 9MFY25 में प्री-सेल्स घटे, लेकिन लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है। लैंडबैंक बढ़ाने पर कंपनी का फोकस है। शेयर पर 1,500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा की पसंद

HIND ZINC- टारगेट 620 रुपये

देश की बड़ी जिंक और सिल्वर बनाने वाली कंपनी है। EBITDA लगभग 51% स्थिर है। सिल्वर सेगमेंट कुल लाभप्रदता में लगभग 40% का योगदान देता है। शेयर में 620 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

SHEELA FOAM- टारगेट 920 रुपये

मैट्रेस बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी है। कंपनी के पास Sleep well जैसे ब्रान्ड है। कंपनी ने Kurlon का हाल में अधिग्रहण किया है। प्रीमियमाइजेशन पर फोकस, मार्जिन सुधरेंगे। शेयर में 920 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है

AUM Capital के राजेश अग्रवाल की पसंद

ITC HOTELS

राजेश अग्रवाल का कहना है कि होटल इंडस्ट्री में मजबूत ब्रान्ड है। ट्रैवल और होटल पर कंज्यूमर खर्च में बढ़ोतरी हुई है। लिहाजा इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह होगी।

BSE

Q3FY25 में BSE के नतीजे मजबूत रहे। इक्विटी और वायदा ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी के मार्केट शेयर में उछाल संभव है।

Gainers & Losers: FY25 का आखिरी कारोबारी दिन, इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।