Hindustan Zinc share Price: सिल्वर ईटीएफ 5.5% उछला, हिंदुस्तान जिंक के शेयर बने रॉकेट

Hindustan Zinc share Price: डॉलर में नरमी से सिल्वर फ्यूचर्स में 5 फीसदी तेजी आई है। इसका असर सिल्वर ईटीएफ पर दिखा है। 25 मार्च को स्पॉट सिल्वर भी 3.6 फीसदी चढ़कर 73.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 5 मार्च को गोल्ड में भी तेजी दिखी

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 3.55 फीसदी यानी 4,938 रुपये की तेजी के साथ 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

Hindustan Zinc share Price: सिल्वर ईटीएफ में 25 मार्च को 5.5 फीसदी तक उछाल दिखा। इसकी वजह चांदी में अचानक आई तेजी है। डॉलर में नरमी से सिल्वर फ्यूचर्स में 5 फीसदी तेजी आई है। इसका असर सिल्वर ईटीएफ पर दिखा है। 25 मार्च को स्पॉट सिल्वर भी 3.6 फीसदी चढ़कर 73.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान जिंक के शेयर बने रॉकेट

25 मार्च को सुबह 9:55 बजे Nippon India Silver ETF 5 फीसदी के उछाल के साथ 223.24 रुपये पर चल रहा था। Groww Silver ETF 5.5 फीसदी और जीरोधा सिल्वर ईटीएफ 5 फीसदी ऊपर था। चांदी में तेजी का असर Hindustan Zinc के शेयरों पर भी देखने को मिला। यह शेयर 3.5 फीसदी उछाल के साथ 514 रुपये पर चल रहा था। हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। बीते एक साल में यह शेयर 16 फीसदी चढ़ा है।


गोल्ड फ्यूचर्स भी 5000 रुपये चढ़ा

25 मार्च को गोल्ड में भी तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 3.55 फीसदी यानी 4,938 रुपये की तेजी के साथ 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। स्पॉट गोल्ड 2.5 फीसदी के उछाल के साथ 4,587 डॉलर प्रति औंस था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी में उछाल की कई वजहें हैं। एक बड़ी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी है। ब्रेंट क्रूड कई दिनों के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है।

क्रूड में नरमी से महंगाई बढ़ने का डर घटा

क्रूड में नरमी से दुनियाभर में इनफ्लेशन बढ़ने का डर घटा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई नरम पड़ने के संकेत हैं। अगर दोनों पक्षों में सुलह हो जाती है तो इससे क्रूड की सप्लाई फिर से सामान्य हो सकती है। हालांकि, इसमें थोड़ा समय लगेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 मार्च को कहा कि मध्यपूर्व की लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका ने समझौते के लिए ईरान के पास एक प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें: United Spirits के शेयर धड़ाम, RCB को ₹16600 करोड़ में बेचने पर आए 3% नीचे 

मार्च में सोना 17 फीसदी गिरा है

अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। उसके बाद से सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "लड़ाई से पहले के मुकाबले गोल्ड का भाव करीब 17 फीसदी नीचे हैं। इसमें डॉलर में मजबूती का बड़ा हाथ है।" आम तौर पर जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने पर सोने में तेजी आती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।