Get App

Singapore सरकार के इंडियन इक्विटी पोर्टफोलियों के इन 5 शेयरों को लगे पंख, क्या हैं आपके पास

इस लिस्ट में शामिल 5 स्टॉक ऐसे है जिनमें 2021 तक 50 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2021 पर 5:50 PM
Singapore सरकार के इंडियन इक्विटी पोर्टफोलियों के इन 5 शेयरों को लगे पंख, क्या हैं आपके पास

सिंगापुर की सरकार फॉरेन इंस्ट्रीट्यूएशनल इन्वेस्टर अम्बरेला (foreign institutional investors umbrella) के तहत भारतीय इक्विटी में निवेश करती है। यह भारत में निवेश करने वाले सबसे हाई नेटवर्थ इन्वेस्टर में से एक है। 21 मई 2021 तक भारत के 33 स्टॉक्स में सिंगापुर सरकार ने 86,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है।

इस लिस्ट में शामिल 5 स्टॉक ऐसे है जिनमें 2021 में अब तक 50 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ इस पोर्टफोलियो में शामिल कुछ स्टॉक्स में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

आइए डालते है इन पर एक नजर

Happiest Minds Technologies | इस स्टॉक में 31 दिसंबर 2020 के इसके 344.05 रुपये के स्तर से अब तक 121 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 21 मई 2021 को 761.40 रुपये पर नजर आ रहा था। 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ो के मुताबिक कंपनी में सिंगापुर सरकार की हिस्सेदारी 2.57 फीसदी है।

Anant Raj Ltd |  इस स्टॉक में 31 दिसंबर 2020 के इसके 27.05  रुपये के स्तर से अब तक 115  फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 21 मई 2021 को 58.05 रुपये पर नजर आ रहा था। 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ो के मुताबिक कंपनी में सिंगापुर सरकार की हिस्सेदारी 4.20 फीसदी है।

Tata Motors - DVR Ordinary | इस स्टॉक में 31 दिसंबर 2020 के इसके 75.20   रुपये के स्तर से अब तक  96  फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 21 मई 2021 को  147.50 रुपये पर नजर आ रहा था। 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ो के मुताबिक कंपनी में सिंगापुर सरकार की हिस्सेदारी 2.13 फीसदी है।

MPS | इस स्टॉक में 31 दिसंबर 2020 के इसके 365.15  रुपये के स्तर से अब तक 70 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 21 मई 2021 को  620.55  रुपये पर नजर आ रहा था। 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ो के मुताबिक कंपनी में सिंगापुर सरकार की हिस्सेदारी  2.08 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें