पिछले 18 महीनों में Nifty Smallcap 100 – TRI में 221 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसनें लगभग सभी बेंचमार्क इंडेक्सों से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। स्मॉलकैप फंडों में एसआईपी करने वाले निवेशकों को इस अवधि में जोरदार रिटर्न मिला है। किसी एसआईपी में बाजार में गिरावट की स्थिति में ज्यादा यूनिटें मिलती हैं, वहीं बाजार में तेजी की स्थिति में कम यूनिटें मिलती हैं।
चूंकि स्मॉलकैप फंड वोलैटिलिटी को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं इस लिए इनमें एसआईपी करने पर ज्यादा यूनिट हासिल करने की सहूलियत होती है। जिससे अंत में काफी अच्छा रिटर्न मिलता है।
यहां हम ऐसे 6 स्मॉलकैप फंडों की सूचि दे रहे हैं, जिनमें एसआईपी करने वाले निवेशकों की वेल्थ पिछले 10 सालों में तीन गुनी हो गई है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किसी फंड का पिछला प्रदर्शन उसके भावी प्रदर्शन की गारंटी नहीं देता। Moneycontrol की 30 MF schemes की एक क्यूरेटेड लिस्ट MC30 से आप इस तरह के अच्छे स्कीमों का चुनाव कर सकते हैं।
इस सूचि में Nippon India Small Cap Fund का नाम सबसे ऊपर है। इस फंड में की गई 10000 रुपए प्रति माह की एसआईपी ने पिछले 10 साल में 47 लाख रुपए बनाए हैं। इस 10-year SIP का रिटर्न करीब 26 फीसदी होता है। इसी तरह SBI Small Cap Fund ने 10 साल की SIP पर 26 फीसदी रिटर्न (XIRR यानी Extended Internal Rate of Return) दिया है।
Franklin India Smaller Cos Fund ने 10 साल की एसआईपी पर 20 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर इस फंड में 10 साल में 12 लाख रुपए डाले गए हैं तो ये 12 लाख रुपए 35 लाख रुपए हो गए हैं। यानी इस अवधि में निवेशित राशि करीब 3 गुनी हो गई है। एक और फंड HDFC Small Cap Fund में 10 साल की एसआईपी पर 20 फीसदी XIRR (रिटर्न) दिया है। अगर इस फंड में भी 10 साल में 12 लाख रुपए डाले गए हैं तो ये 12 लाख रुपए 35 लाख रुपए हो गए हैं।