बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी जारी है। सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार निकला है। वहीं निफ्टी ने भी 18 हजार की तरफ तेज कदम बढ़ाए हैं। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट Hdfc Securities के Vinay Rajani हैं। विनय शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी देंगे।
वायदा बाजार में FRESH LONGS रोल्स वाले शेयर
BHARTI AIRTEL
GODREJ PROP
MCX
MINDTREE
वायदा बाजार में FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर
TATA CONSUMER
SBI
APL
GODREJ CONSUMER
DIXON
APOLLO TYRE
POLYCAB
CANFIN HOME
वायदा बाजार में SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर
ICICI GENERAL INSURANCE
L&T TECH
M&M FINANCIAL
IDEA
Hdfc Securities के विनय रजानी ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में अच्छी तेजी है और अब इसमें आज की वीकली एक्सपायरी को देखते हुए थोड़ा बहुत करेक्शन या मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है लिहाजा आज करेंट लेवल्स पर निफ्टी में कोई सुझाव नहीं है। हालांकि जिनके पास पोजीशन है वे 17790 के स्टॉपलॉस के साथ इसे होल्ड कर सकते हैं।
इसके अलावा बैंक निफ्टी पर राय देते हुए विनय ने कहा कि बैंक निफ्टी में कल जोरदार तेजी दिखाई दी लेकिन आज इसमें थोड़ी मायूसी नजर आ रही है। लेकिन फिलहाल इसमें बिकवाली की सलाह नहीं है हालांकि इसमें 37700 के नीचे के स्तर आने पर बैंक निफ्टी में बिकवाली करने की सलाह होगी।
BANKNIFTY: Sell BankNifty only Below 37700, SL 38000, Tgt 37300
Hdfc Securities के विनय रजानी के आज के पसंदीदा ट्रेड्स
1) BUY INFOSYS SEP FUT 1768, SL 1730, TGT 1825
2) BUY RELIANCE IND SEP FUT 2490, SL 2440, TGT 2575
आज का सस्ता ऑप्शनः BERGER PAINT
विनय ने कहा कि आज के सस्ते ऑप्शन के रूप में उन्होंने बर्जर पेंट की तेजी पर दांव लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसमें 860 के स्ट्राइक वाली कॉल 15 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 8 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
BUY BERGER PAINT 860 CE AT 15, SL 8, TGT 28
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )