4 मई से शुरू हफ्ते में फ्री हो रहे हैं ₹64000 करोड़ के शेयर, Lenskart समेत 6 कंपनियों का लॉक इन होगा खत्म

इस हफ्ते ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होने वाले शेयरों की कुल कीमत में सबसे बड़ा हिस्सा Lenskart का है।शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे

अपडेटेड May 04, 2026 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार, 8 मई को Lenskart के 104.74 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो रहे हैं।

4 मई से शुरू हुए इस हफ्ते में 6 कंपनियों के लिए शेयरहोल्डर लॉक इन खत्म हो रहा है। इसके बाद लगभग ₹64,000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये वैल्यू पिछले गुरुवार के बंद भाव के आधार पर आंकी गई है। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर खुले बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। वे केवल ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 6 कंपनियां...

Deepak Builders

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, सोमवार 4 मई को कंपनी का डेढ़ साल और उससे ज्यादा का लॉक-इन पीरियड खत्म होगा। इसके बाद 93 लाख शेयर या कंपनी की कुल बकाया इक्विटी का 20% ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। फ्री होने वाले शेयरों की कुल वैल्यू ₹79.5 करोड़ है।


Afcons Infra

इसका भी डेढ़ साल और उससे अधिक का लॉक-इन सोमवार को खत्म हो रहा है। इसके बाद कंपनी के 7.36 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल बकाया इक्विटी के 20% के बराबर हैं। इनकी कुल वैल्यू ₹2,487 करोड़ है।

Studds Accessories

गुरुवार, 7 मई को कंपनी के 2.37 करोड़ शेयर या कुल बकाया इक्विटी का 60% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹1,175 करोड़ है।

Emmvee Photovoltaic

कंपनी की 1% आउटस्टैंडिंग इक्विटी या 46 लाख शेयर शुक्रवार, 8 मई को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। इन शेयरों की कुल कीमत ₹120.5 करोड़ है।

Lenskart Solutions

शुक्रवार, 8 मई को लेंसकार्ट के 104.74 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो रहे हैं। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 60% के बराबर हैं। कंपनी का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। गुरुवार की क्लोजिंग के आधार पर फ्री होने जा रहे शेयरों की कुल कीमत ₹54,150 करोड़ है।

Orkla India

शुक्रवार, 8 मई को इस कंपनी के 8.67 करोड़ शेयर या 63% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होगा। फ्री होने जा रहे शेयरों की कुल कीमत ₹5,540 करोड़ है।

Stocks to Watch: ACC, RailTel और Maruti समेत इन स्टॉक्स पर करें फोकस; खास वजहों से तेज हलचल की उम्मीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।