Stocks to Watch: ACC, RailTel और Maruti समेत इन स्टॉक्स पर करें फोकस; खास वजहों से तेज हलचल की उम्मीद

Stocks to Watch: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई को मार्केट बंद था। अब लंबे वीकेंड के बाद आज मार्केट की ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज कोटक बैंक (Kotak Bank), एसीसी (ACC), रेलटेल (RailTel) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 04, 2026 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 30 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 582.86 प्वाइंट्स यानी 0.75% की फिसलन के साथ 76,913.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 180.10 प्वाइंट्स यानी 0.74% की गिरावट के साथ 23,997.55 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज पश्चिम बंगाल  समेत कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 30 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 582.86 प्वाइंट्स यानी 0.75% की फिसलन के साथ 76,913.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 180.10 प्वाइंट्स यानी 0.74% की गिरावट के साथ 23,997.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

टाटा टेक्नोलॉजीज, आरती इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, अंबुजा सीमेंट, एथर एनर्जी, भेल, सीएएमएस, सीएसबी बैंक, एक्साइड इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जिंदल स्टेनलेस, ज्योति लैब्स, केईआई इंडस्ट्रीज, मणप्पुरम फाइनेंस, पेट्रोनेट एलएनजी, क्वेस कॉर्प, सोभा, टाटा केमिकल्स और वोकहार्ट आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश


Adani Enterprises Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी एंटरप्राइजेज ₹3,844.9 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹220.7 करोड़ के घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 20.3% बढ़कर ₹32,439.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन ₹3,945.7 करोड़ से जीरो हो गया।

Kotak Mahindra Bank Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा 13.4% उछलकर ₹4,026.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 8.1% बढ़कर ₹7,875.5 करोड़ हो गई। बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 1.30% से 1.20% और नेट एनपीए 0.31% से 0.25% पर आ गया।

Avenue Supermarts Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.2% बढ़कर ₹656.6 करोड़ और रेवेन्यू 18.9% उछलकर ₹17,683.9 करोड़ पर पहुंच गया।

ACC Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 68.3% घटकर ₹238.3 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18% उछलकर ₹7,124.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Sundram Fasteners Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सुंदरम फास्टनर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.7% बढ़कर ₹161.4 करोड़ और रेवेन्यू 10.6% उछलकर ₹1,693.3 करोड़ पर पहुंच गया।

ESAF Small Finance Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ₹183.2 करोड़ के घाटे से ₹23.5 करोड़ के मुनाफे में पहुंच गई। इस दौरान स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई 19.2% बढ़कर ₹517.8 करोड़ पर पहुंच गई। एसेट क्वालिटी की बात करें तो तिमाही आधार पर इसका ग्रास एनपीए 5.64% से 5.41% और नेट एनपीए 2.73% से 1.77% पर आ गया।

Capri Global Capital Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कैप्री ग्लोबल कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 59.1% बढ़कर ₹282.8 करोड़ और रेवेन्यू 44.7% उछलकर ₹1,385 करोड़ पर पहुंच गया।

Eveready Industries India Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एवरीडे इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब 14 गुना बढ़कर ₹10.4 करोड़ से ₹141.8 करोड़ और रेवेन्यू 9.4% उछलकर ₹327.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹102.7 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन में पहुंच गई।

Central Bank of India Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 29.9% गिरकर ₹724.4 करोड़ पर आ गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई 17.8% बढ़कर ₹4,001.8 करोड़ पर पहुंच गई। टैक्स पर बैंक का खर्च इस दौरान 7 गुना बढ़कर ₹124.9 करोड़ से ₹867.4 करोड़ पर पहुंच गया। एसेट क्वालिटी की बात करें तो तिमाही आधार पर इसका ग्रास एनपीए 2.70% से 2.67% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 0.45% से 0.49% पर पहुंच गया।

RailTel Corporation of India Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेलटेल का प्रॉफिट 25% बढ़कर ₹141.8 करोड़ और रेवेन्यू 27.6% उछलकर ₹1,668.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Godrej Agrovet Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गोदरजे एग्रोवेट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 48.1% बढ़कर ₹104.85 करोड़ और रेवेन्यू 9.3% उछलकर ₹2,332.7 करोड़ पर पहुंच गया।

IndiaMART InterMESH Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडियामार्ट इंटरमेश का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 72.2% गिरकर ₹50.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13.9% उछलकर ₹404.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹108.8 करोड़ से (-)₹33.9 करोड़ पर पहुंच गई। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹60 के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Sona BLW Precision Forgings Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सोना बीएलडब्ल्यू का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.9% बढ़कर ₹191.9 करोड़ और रेवेन्यू 45.4% उछलकर ₹1,257.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Aster DM Healthcare Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एस्टर डीएम हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 77.3% बढ़कर ₹140.2 करोड़ और रेवेन्यू 18.2% उछलकर ₹1,182.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹26.42 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस से ₹0.33 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन में पहुंच गई।

Equitas Small Finance Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹42.1 करोड़ से पांच गुना उछलकर ₹212.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई भी 18.2% बढ़कर ₹980.1 करोड़ हो गई। इसकी एसेट क्वालिटी बेहतर हुई और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 2.75% से 2.6% और नेट एनपीए 0.92% से 0.72% पर आ गया।

Central Depository Services (India) Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 20% गिरकर ₹80.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17.1% उछलकर ₹262.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम तेजी से फिसलकर ₹31.3 करोड़ से ₹5.5 करोड़ पर आ गई।

Ramkrishna Forgings Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रामकृष्ण फॉर्जिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 72% घटकर ₹55.9 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 28.5% उछलकर ₹1,216.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान यह ₹223.5 करोड़ के टैक्स क्रेडिट से ₹2.92 करोड़ के टैक्स एक्सपेंस में आ गई।

मंथली ऑटो सेल्स

Maruti Suzuki (April YoY)

अप्रैल महीने में मारुति सुजुकी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 33.3% उछलकर 2.39 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की टोटल डोमेस्टिक सेल्स 31.4% बढ़कर 1.99 लाख यूनिट्स और निर्यात 43.5% उछलकर 40,054 यूनिट्स पर पहुंच गया।

बल्क डील्स

Sun Pharma Advanced Research Company

पीएसएल लिमिटेड ने सन फार्मा एडवांस्ड के 20 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) ₹29.78 करोड़ में प्रति शेयर ₹148.91 के भाव पर बेच दिए। मार्च 2026 तक पीएसएल के पास कंपनी के 70 लाख शेयर यानी 2.16% हिस्सेदारी थी।

Adisoft Technologies

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एडिसॉफ्ट के 1.2 लाख शेयर (0.74% हिस्सेदारी) और खरीदारी है। यह खरीदारी प्रति शेयर ₹212.39 के भाव पर ₹2.56 करोड़ में हुई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी मोतीलाल ओसवाल फिनवेस्ट के पास पहले से ही एडिसॉफ्ट में 2.19% हिस्सेदारी थी, जिसे इसने एंकर बुक में हासिल किया था। इसके अलावा इंडिविजुअल निवेशक जैन संजय पोपटलाल ने एडिसॉफ्ट के 2 लाख शेयर (1.22% हिस्सेदारी) ₹4.1 करोड़ में प्रति शेयर ₹205 के भाव से खरीदे हैं।

AAA Technologies

नॉर्थ स्टार अपॉर्चुनिटीज फंड वीसीसी ने अपने बुल वैल्यू इनकॉर्पोरेटेड वीसीसी सब-फंड के जरिए एएए टेक्नोलॉजीज के 1.01 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹1 करोड़ में प्रति शेयर ₹99.05 के भाव से खरीदे हैं। वहीं गोल्डन बायो एनर्जी ने 84,370 शेयर (0.65% हिस्सेदारी) ₹83.52 लाख में ₹99 के भाव से बेचे हैं।

Safety Controls & Devices

डार्विन इवोल्यूशन ग्रोथ फंड ने सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेस के अपने सभी 2.48 लाख शेयर (1.25% हिस्सेदारी) ₹1.98 करोड़ में ₹79.9 के भाव से बेच दिया। वहीं अमित राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने सेफ्टी कंट्रोल्स के 2.99 लाख शेयर (1.5% हिस्सेदारी) समान भाव पर ₹2.39 करोड़ में खरीद लिया।

एक्स-डेट

आज यूको बैंक के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो जगसोनपाल फार्मा के बायबैक की भी आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।