Get App

SJVN के शेयरों ने 8% की भरी उड़ान, बिहार सरकार से मिला ₹5663 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

SJVN Share Price: एसजेवीएन के शेयर मंगलवार 1 जनवरी को शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक उछल गए। यह उछाल बिहार सरकार के साथ 5,663 करोड़ रुपये के हुए एक समझौते के बाद आई है। SJVN ने बताया कि उसने बिहार सरकार के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब 5,663 करोड़ रुपये है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 11:07 AM
SJVN के शेयरों ने 8% की भरी उड़ान, बिहार सरकार से मिला ₹5663 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
SJVN Share Price: कंपनी फिलहाल विभिन्न राज्यों में लगभग 12,000 मेगावाट की एनर्जी स्टोरेज परियोजनाएं विकसित कर रही है

SJVN Share Price: एसजेवीएन के शेयर मंगलवार 1 जनवरी को शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक उछल गए। यह उछाल बिहार सरकार के साथ 5,663 करोड़ रुपये के हुए एक समझौते के बाद आई है। SJVN ने बताया कि उसने बिहार सरकार के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब 5,663 करोड़ रुपये है। समझौते के मुताबिक, SJVN लिमिटेज 1,000 मेगावाट की हाथीदाह दुर्गावती पंप स्टोरेज परियोजना (PSP) को विकसित करेगी। इस परियोजना में 9.39 रुपये प्रति किलोवाट घंटे का टैरिफ होगा, जिसकी गणना फरवरी 2024 के प्राइस लेवल पर की जाएगी और पंपिंग एनर्जी रेट 3 रुपये प्रति किलोवाट घंटे होगी।

बिहार में इस पंप स्टोरेज परियोजना के विकास से 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। वहीं लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

इससे पहले अगस्त 2022 में, पावर मिनिस्ट्री ने बिहार में पंप स्टोरेज परियोजनाओं को विकसित करने के लिए SJVN को नोडल एजेंसी नियुक्त किया था। इसके बाद कंपनी को राज्य में 4 परियोजनाएं आवंटित की गईं: तेलहरकुंड PSP (400 मेगावाट), सिनाफदर PSP (345 मेगावाट), पंचगोटिया PSP (225 मेगावाट), और हाथीदाह दुर्गावती पीएसपी (1,600 मेगावाट)।

हाथीदाह दुर्गावती परियोजना को बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी पर लगाया जाएगा। इसकी क्षमता 1,000 मेगावाट (4x250 मेगावाट) होगी। इसे 6.325 मिलियन यूनिट MU) का दैनिक अधिकतम ऊर्जा उत्पादन और 2,308.65 MU का सालाना अधिकतम ऊर्जा उत्पादन देने के लिए डिजाइन किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें