SJVN Shares: इस सरकारी कंपनी के शेयर बने रॉकेट, 14% की तूफानी तेजी, मिला ₹14,000 करोड़ का ऑर्डर

SJVN Share price: एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों में आज 26 जुलाई को शुरुआती कारोबार के दौरान 14% तक की भारी तेजी आई। कंपनी को मिजोरम की सरकार से 14,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इसी के बाद आज इसके शेयरों में भारी खरीदारी देखी जा रही है। कंपनी को किसी भी पूर्वोत्तर राज्य में मिला यह पहला ऑर्डर है

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 11:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SJVN Shares: एसजेवीएन अगले 3 महीने के भीतर मिजोरम सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेगा

SJVN Share price: एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों में आज 26 जुलाई को शुरुआती कारोबार के दौरान 14% तक की भारी तेजी आई। भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने एक दिन पहले बताया कि उसे मिजोरम की सरकार से 14,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इसी के बाद आज इसके शेयरों में भारी खरीदारी देखी जा रही है। कंपनी को किसी भी पूर्वोत्तर राज्य में मिला यह पहला ऑर्डर है। SJVN ने बताया कि उसे मिजोरम सरकार से दार्जो लुई पंप स्टोरेज परियोजना के आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। 2,400 मेगावाट की क्षमता वाली इस परियोजना को तुईपुई नदी की सहायक नदी दार्जो नाला पर बनाया जाना है। परियोजना की अनुमानित लागत 13,947.5 करोड़ रुपये है, जिसमें फंडिंग की लागत भी शामिल है।

मिजोरम सरकार की इस परियोजना में 300 मेगावाट की कुल आठ यूनिट्स होंगी और प्लांट की 95% उपलब्धता के साथ सालाना 49.93 लाख यूनिट का एनर्जी उत्पादन होगा। माना जा रहा है कि यह परियोजना 72 महीनों की अवधि में पूरी हो जाएगी। SJVN अगले 3 महीने के भीतर मिजोरम सरकार के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर करेगा।

इसके अलावा कंपनी, IREDA के साथ मिलकर नेपाल में 900 मेगावाट की एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट लगाने में मदद करेगी। इन सभी परियोजनाओं के लिए अभी केंद्र सरकार और संबधित रेगुलेटर्स से मंजूरी लिया जाना अभी बाकी है।


BSE पर मौजूद कंपनी के जून तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने SJVN लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 2.26% कर दी। मार्च तिमाही तक उसके पास SJVN में 1.73% हिस्सेदारी थी। जून तिमाही के दौरान छोटे शेयरधारकों ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी के कुल छोटे शेयरधारकों की संख्या 11.6 लाख थी, जो जून तिमाही में बढ़कर 12.3 लाख हो गई। बता दें कि 2 लाख रुपये से कम निवेश वाले शेयरधारकों को छोटे शेयरधारक माना जाता है।

NSE पर सुबह 10.52 बजे के करीब, 8.93 फीसदी की तेजी के साथ 153.64 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 65 की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 165 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Tata Power: ₹500 से ऊपर जाएगा टाटा का यह शेयर, ब्रोकरेज ने दी 'Buy' रेटिंग, 3% से अधिक बढ़ा भाव

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।