Sandhar Tech, Sona BLW सहित कई कंपनियों के स्टॉक्स में 12 अप्रैल को 7 फीसदी तक की तेजी दिखी। इसकी वजह एलॉन मस्क (Elon Musk) की इंडिया की यात्रा मानी जा रही है। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी TESLA के सीईओ हैं। उन्होंने 10 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। मस्क की इस यात्रा को इंडिया में टेस्ला की कारों की एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है। अगर टेस्ला इंडिया में ऑपरेशंस शुरू करती है तो इसका फायदा इलेक्ट्रिक कार कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा।
