MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में 42 नई कंपनियों के स्टॉक को एंट्री मिली है। इनमें SJVN,गोकलदास एक्सपोर्टर्स, PTC इंडिया, NLC इंडिया आदि शामिल हैं। नुवामा ऑल्टरनेटिव एंड क्वांटिटिव रिसर्च (Nuvama Alternative & Quantitative Research) के आकलन के मुताबिक, स्मॉलकैप इंडेक्स में इन कंपनियों को शामिल करने से 14.2 करोड़ डॉलर का इनफ्लो देखने को मिल सकता है। नई व्यवस्था 30 नवंबर से लागू होगी।
इस लिस्ट में शामिल किए गए स्टॉक्स में सबसे ज्यादा इनफ्लो SJVN (90 लाख डॉलर) के जरिये देखने को मिल सकता है। इसके बाद गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) के जरिये 60 लाख डॉलर का इनफ्लो हो सकता है। इसके अलावा, PTC इंडिया, NLC इंडिया, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction), इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स (Electrosteel Castings), अरविंद (Arvind) और गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स (Gateway Distriparks) के जरिये 50 लाख डॉलर तक का इनफ्लो हो सकता है।
इसके अलावा, कॉनकोर्ड बायोटेक (Concord Biotech), एस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave), ओरिएंट सीमेंट्स (Orient Cements), तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries), गैब्रिएल इंडिया (Gabriel India) और जय बालाजी इंडस्ट्रीज (Jai Balaji Industries) के लिए 40-40 लाख डॉलर का इनफ्लो देखने को मिल सकता है।
MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में डीबी कॉर्प (DB Corp), प्रिसोल (Pricol), अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon), टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail & Engineering), मैक्स इंफ्रा (Max Infra), जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems), इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India), फोर्स मोटर्स (Force Motors), MOIL और डोडला डेयरी (Dodla Dairy) हैं। इन कंपनियों को MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल किए जाने की खबर से उनके स्टॉक्स में 1 से 7 पर्सेट तक की बढ़ोतरी हुई।
कुछ कंपनियां सूची से बाहर
सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy), एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistant Systems) को MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है। दरअसल, ये कंपनियां MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स (MSCI Global Standard index) में माइग्रेट हो गई हैं। कुल मिलाकर, 19 स्टॉक्स को Smallcap index की सूची से बाहर किया गया है।