Slone Infosystems IPO Listing: 50% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर टूटकर आए लोअर सर्किट पर, चेक करें कारोबारी सेहत

Slone Infosystems IPO Listing: दिसंबर 2022 में बनी स्लोन इंफोसिस्टम्स आईटी हार्डवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह लैपटॉप, डेस्कटॉप, सर्वर्स और वर्कस्टेशंस जैसे कई आईटी इक्विपमेंट्स को बेचती है और किराए पर देती है। इसके शेयरों की आज NSE SME पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत और आईपीओ के पैसों का कैसे इस्तेमाल होगा?

अपडेटेड May 10, 2024 पर 3:57 PM
Slone Infosystems IPO Listing: स्लोन इंफोसिस्टम्स का ₹11.06 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 मई-7 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Slone Infosystems IPO Listing: लैपटॉप, डेस्कटॉप जैसे आईटी प्रोडक्ट्स बेचने और किराए पर देने वाली स्लोन इंफोसिस्टम्स (Slone Infosystems) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 667 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 79 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 118.50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 50 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Slone Infosystems Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 112.60 रुपये (Slone Infosystems Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और पर बंद भी हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब 42.53 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Slone Infosystems IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    स्लोन इंफोसिस्टम्स का ₹11.06 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 मई-7 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 667.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 540.80 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 14 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी लैपटॉप, डेस्कॉप, एसएसडी और रैम की खरीदारी, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Slone Infosystems के बारे में

    दिसंबर 2022 में बनी स्लोन इंफोसिस्टम्स आईटी हार्डवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह लैपटॉप, डेस्कटॉप, सर्वर्स और वर्कस्टेशंस जैसे कई आईटी इक्विपमेंट्स को बेचती है और किराए पर देती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 27.54 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 38.31 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 74.66 लाख रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 21 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 30.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 2.85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 34.35 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Abbott India डिविडेंड में बांट रही 73% मुनाफा, पहली बार नहीं किया ऐसा, चेक करें रिकॉर्ड

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।