Get App

डिफेंस से जुड़े इस स्टॉक में 1 महीनें में दिखा 159% का उछाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेज चाल

Technologies के शेयरों में पिछले 1 महीनें में दो गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2021 पर 6:39 PM
डिफेंस से जुड़े इस स्टॉक में 1 महीनें में दिखा 159% का उछाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेज चाल

डिफेंस ट्रेनिंग सोल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी Zen Technologies के शेयरों में पिछले 1 महीनें में दो गुने से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। ये स्टॉक BSE के टॉप 10 गेनरों में से एक रहा है। 24 अगस्त को ये शेयर 83.05 रुपए पर था। जबकि 27 सितंबर को ये 215 रुपए पर बंद हुआ था। इस अवधि में इस शेयर में 159 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि 15 सितंबर को इस स्टॉक ने  237.35 रुपए का रिकॉर्ड हाई छुआ था।

Zen Technologies का मार्केट कैप BSE पर 1,709.47 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक बिगेस्ट गेनरों में रहा है। BSE SmallCap Index में शामिल ये अकेला ऐसा स्टॉक है जिसमें पिछले 1 महीनें में दो गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इसी अवधि में Sensex में 7.4 फीसदी और SmallCap Index में सिर्फ 8.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Zen Technologies हैदराबाद स्थित कंपनी है। ये मिलिटरी ट्रेनिंग सिमुलेटर, ड्राइविंग सिमुलेटर, लाइव रेंड इक्विपमेंट और एंटी ड्रोन सिस्टम बनाती है। कंपनी की स्थापना 1993 में हुई थी। इसने 90 से प्रोडक्ट पेटेंट फाइल कर रखा है। कंपनी ने दुनिया भर में 1,000 से ज्यादा ट्रेनिंग सिस्टम की सप्लाई की है। US में भी कंपनी का बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिस है।

इस स्टॉक में तेजी की वजहों पर नजर डालें तो देश में ड्रोन टेक्नोलॉजी क बढ़ावा देनें को लिए सरकार की तरफ से हाल में उठाए गए कदम और कंपनी की मजबूत ऑर्डरबुक इस शेयर में तेजी की अहम वजह रही है। केंद्र सरकार ने 15 सितंबर को देश में ड्रोन और उनको कलपुर्जों के उत्पादन को बढ़ावा देनें के लिए 120 करोड़ रु की पीएलआई स्कीम (production-linked incentive scheme) को मंजूरी दी है। यही वे कुछ कारण हैं जो इस शेयर में जोश भर रहे हैं।

Swastika Investmart के संतोष मीना का कहना है कि पिछले कुछ महीनें से इस शेयर के लिए कई पॉजिटिव खबरें रही है। आगे इस शेयर में तेजी कायम रहेगी। 230 रुपए पर इस शेयर के लिए इमीडिएट रजिस्टेंस है। अगर ये इस लेवल के पार करते इसके ऊपर टिक जाता है तो फिर इसमें  275 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर ये 230 रुपए के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें 160 रुपए का स्तर भी देखने को मिल सकता है। इस स्टॉक में आने वाला कोई भी करेक्शन खरीदारी का अच्छा मौका होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें