15 हजार के कम कमाने वाले नौकरी-पेशा लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ESIC के तहत योगदान में कटौती कर दी है। इस फैसले से कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा सैलरी आएगी और करीब तीन करोड़ 60 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। ESI में कटौती के बाद अब कर्मचारियों का योगदान सिर्फ 0.75 फीसदी रह गया है जबकि नियोक्ता का योगदान 4 फीसदी रह गया है जो पहले 6.5 फीसदी था। फैसले से इंडस्ट्री को सालान करीब 500 करोड़ की बचत भी होगी। नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा।