Get App

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट, 11% तक टूटे ये स्टॉक; निवेशक चौतरफा बिकवाली से सहमे

SmallCap-Midcap stocks Fall: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 8 जनवरी को चौतरफा गिरावट देखने को मिली। खासतौर से स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर ग्लोबल संकेतो और अमेरिका की ओर से भारत पर 500% तक टैरिफ लगाए जाने की आशंकाओं के चलते निवेशक जोखिम लेने से बचते दिखे

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 3:04 PM
स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट, 11% तक टूटे ये स्टॉक; निवेशक चौतरफा बिकवाली से सहमे
SmallCap-Midcap stocks Fall: निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स करीब 1.6% गिरकर 17,673.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

SmallCap-Midcap stocks Fall: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 8 जनवरी को चौतरफा गिरावट देखने को मिली। खासतौर से स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर ग्लोबल संकेतो और अमेरिका की ओर से भारत पर 500% तक टैरिफ लगाए जाने की आशंकाओं के चलते निवेशक जोखिम लेने से बचते दिखे।

दोपहर 1:30 बजे के करीब, निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स करीब 1.6% गिरकर 17,673.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी मिडकैप-100 इंडेक्स लगभग 1.5% टूटकर 60,525.20 पर कारोबार करता दिखा।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, FII की लगातार बिकवाली, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिकी टैरिफ से जुड़े डर ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा। रेलिगेयर ब्रोकिंग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने बताया कि घरेलू स्तर पर किसी मजबूत ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में अधिकतर ट्रेडिंग स्टॉक-स्पेसिफिक रही और निवेशक आगामी तिमाही नतीजों और आर्थिक आंकड़ों से पहले ‘वेट एंड वॉच’ मोड में नजर आए।

इन स्मॉलकैप शेयरों में सबसे तेज गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें