Get App

आप स्मॉलकैप स्टॉक्स इसलिए नहीं खरीद रहे क्योंकि वे बहुत महंगे हैं? ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के मिहिर वोरा ने कहा यह सच नहीं है

ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर मिहिर वोरा ने कहा कि आम तौर पर यह माना जा रहा है कि स्मॉलकैप स्टॉक्स की वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मॉलकैप में ऐसी कंपनियों पर फोकस करने की जरूरत है, जिनकी अर्निंग्स अच्छी है और जिन्होंने अच्छी ग्रोथ दिखाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 2:13 PM
आप स्मॉलकैप स्टॉक्स इसलिए नहीं खरीद रहे क्योंकि वे बहुत महंगे हैं? ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के मिहिर वोरा ने कहा यह सच नहीं है
मिहिर वोरा ने कहा कि जो बात स्मॉलकैप स्टॉक्स को दूसरे स्टॉक्स से अलग करती है वह है ग्रोथ की संभावना। स्मॉलकैप कंपनियों की ग्रोथ काफी ज्यादा रहने की उम्मीद होती है।

स्मॉलकैप स्टॉक्स ने इस साल निवेशकों को मालामाल किया है। बीते एक साल में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का रिटर्न करीब 49 फीसदी रहा है। ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए निवेशकों ने स्मॉलकैप स्टॉक्स और म्यूचुअल फंडों की स्मॉलकैप स्कीमों में निवेश बढ़ाया है। इससे स्मॉलकैप यानी छोटी कंपनियों के शेयरों की कीमतें काफी बढ़ गई है। कई एक्सपर्ट्स ज्यादा वैल्यूएशन को देखते हुए निवेशकों को स्मॉलकैप स्टॉक्स से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं। क्या वाकई स्मॉलकैप स्टॉक्स बहुत महंगे हो गए हैं? मनीकंट्रोल ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर मिहिर वोरा से बातचीत की।

अच्छी अर्निंग्स ग्रोथ वाली स्मॉलकैप में करें निवेश

वोरा (Mihir Vora) ने कहा कि आम तौर पर यह माना जा रहा है कि स्मॉलकैप स्टॉक्स (Smallcap Stocks) की वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मॉलकैप में ऐसी कंपनियों पर फोकस करने की जरूरत है, जिनकी अर्निंग्स अच्छी है और जिन्होंने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। हमें लॉस वाली कंपनियों को पोर्टफोलियो से हटाना होगा। इसकी वजह यह है कि ऐसी एक भी कंपनी आपके पोर्टफोलियो के रिटर्न पर खराब असर डाल सकती है। अगर आप उस स्मॉलकैप स्टॉक में निवेश करते हैं जिसकी अर्निंग्स पिछले कुछ सालों में पॉजिटिव रही है तो आपको अलग तस्वीर दिखेगी।

लार्जकैप और स्मॉलकैप की वैल्यूएशन में ज्यादा फर्क नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें