SML Mahindra Shares: कमर्शियल वेईकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एसएमएल महिंद्रा के शेयरों में आज बिकवाली की ऐसी आंधी आई कि यह 7% से अधिक टूट गया। यह गिरावट कंपनी के कारोबारी नतीजे पेश होने के अगले दिन आज आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा, दोनों बढ़ा लेकिन फिर भी मार्जिन के दबाव में होने के चलते शेयर फिसल गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी से भी शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी कमजोर है। आज बीएसई पर यह 11:53 AM पर 7.14% की गिरावट के साथ ₹4015.90 (SML Mahindra Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.82% टूटकर ₹3986.65 तक आ गया था।
