Vedanta Demerger: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट फिक्स हो गई है। इसे 1 मई पर फिक्स किया गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक कारोबारी दिन पहले शाम को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। अब इसका पॉजिटिव असर आज वेदांता के शेयरों पर दिखा जोकि शुरुआती कारोबार में ही 3% से अधिक ऊपर चढ़ गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 0.47% की गिरावट के साथ ₹767.05 (Vedanta Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.15% उछलकर उछलकर एक साल के हाई ₹794.90 तक पहुंच गया था।
Vedanta Demerger: पांच हिस्सों में टूटेगी वेदांता
वेदांता के डीमर्जर के लिए 1 मई 2026 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है। इसका मतलब हुआ कि जिनके नाम इस रिकॉर्ड डेट पर वेदांता के शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में होगा, उन्हें हर एक शेयर पर वेदांता से अलग होकर बनी कंपनियों के एक-एक शेयर मिलेंगे। वेदांता से अलग होकर चार कंपनियां- वेदांता एलुमिनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal), तलवंडी साबो पावर (Talwandi Sabo Power) यानी वेदांता पावर (Vedanta Power), माल्को एनर्जी (Malco Energy) यानी वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil & Gas) और वेदांता आयरन एंड स्टील (Vedanta Iron and Steel) लिस्ट होंगी। वेदांता का कहना है कि इन्हें अलग इसलिए किया जा रहा है ताकि कॉरपोरेट स्ट्रक्चर आसान हो सके और फिर से इनकी ब्रांडिंग हो सके।
अब बात करते हैं नई कंपनियों के लिस्टिंग की तो वेदांता ग्रुप की पांच कंपनियां लिस्ट होगी। वेदांता तो पहले से ही लिस्ट है और बाकी नई कंपनियों की लिस्टिंग रिकॉर्ड डेट से चार से आठ हफ्ते के भीतर होगी। यह अप्रूवल पर आधारित होगा। इसका मतलब हुआ कि नई कंपनियों की दो महीने के भीतर लिस्ट होना होगा।
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने वेदांता के शेयरों का टारगेट प्राइस ₹899 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके एलुमिनियम बिजनेस की वैल्यू ₹449 पर फिक्स की है तो मौजूदा लिस्टेड एंटिटी की वैल्यू ₹296 लगाई है। इसी प्रकार घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने वेदांता के शेयरों का टारगेट प्राइस ₹915 पर फिक्स किया है जिसमें एलुमिनियम बिजनेस की वैल्यू ₹493 तो मौजूदा लिस्टेड एंटिटी की वैल्यू ₹282 लगाई गई है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
वेदांता के शेयरों ने निवेशकों की फटाफट तगड़ी कमाई कराई है और 11 ही महीने में उनके पैसे लगभग डबल कर दिए। पिछले साल 9 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹398.85 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 11 ही महीने में यह 99.30% उछलकर आज 21 अप्रैल 2026 को ₹794.90 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।