SMR Jewels IPO Listing: 19% डिस्काउंट पर ₹128 का शेयर लिस्ट, अपर सर्किट से भी पहले दिन मुनाफे की गुंजाइश जीरो

SMR Jewels IPO Listing: एसएमआर ज्वेल्स डिजाइनर हेरिटेज ज्वेलरी के डिजाइन और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 3:57 PM
SMR Jewels IPO Listing: एसएमआर ज्वेल्स का ₹64 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मई से 3 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

SMR Jewels IPO Listing: डिजाइनर हेरिटेज ज्वेलरी कंपनी एसएमआर ज्वेल्स की आज बीएसई एसएमई पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा तो आधा भी नहीं भर पाया था। ओरऑल यह ओवरसब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत ₹128 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹102.95 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 19.57% घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश तो की लेकिन इसका अपर सर्किट ही ₹108.05 पर था यानी कि आज मुनाफे की कोई गुंजाइश नहीं रही।

आज उछलकर यह ₹108.05 (SMR Jewels Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंचा भी लेकिन फिर फिसल गया। दिन के आखिरी में यह ₹103.00 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 19.53% घाटे में हैं।

SMR Jewels IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


एसएमआर ज्वेल्स का ₹64 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मई से 3 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 5.41 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.30 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹51 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 9.80 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹6.40 करोड़ ज्वेलरी स्टूडियो बनाने, ₹6.50 करोड़ कर्ज हल्का करने और ₹30.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

SMR Jewels के बारे में

एसएमआर ज्वेल्स डिजाइनर हेरिटेज ज्वेलरी के डिजाइन और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में है। यह फूल-पत्तियों, बेलों, पशु-पक्षियों और कई ऋतुओं की थीम पर नेचर-इंस्पायर्ड ज्वेलरी बनाती है । हालांकि इसकी अपनी कोई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी नहीं है लेकिन कंसेप्चुअलाइजेशन और डिजाइनिंग का काम कंपनी खुद करती है तो प्रोडक्शन का काम यह आउटसोर्स करती है। इसके क्लाइंट्स HSJ, रोकडे ज्वेलर्स, WHP, JOSCO ज्वेलर्स, कलामंदिर ज्वेलर्स, वैभव ज्वेलर्स और डीपी अभूषण जैसे दिग्गज हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹91 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹3.85 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹10.41 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना औसतन 97% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 263.25 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹18.56 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹308.72 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹16.54 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹28.04 करोड़ पड़े थे।

Merritronix IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट पर ₹149 का शेयर, पहले ही दिन पैसा डबल

Zepto IPO: नए शुरू हो रहे हफ्ते में जमा हो सकता है अपडेटेड ड्राफ्ट, ₹10000 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।