Sobha Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी का मुनाफा 124% बढ़ा, हर शेयर पर मिलेगा ₹6 डिविडेंड

Sobha Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी Sobha Ltd का मार्च तिमाही में मुनाफा 124% बढ़ा है। रेवेन्यू में भी तेज बढ़त रही और FY26 में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज हुई। कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 04, 2026 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement
Sobha Ltd ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹6 डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Sobha Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी Sobha Ltd ने चौथी तिमाही (Q4) में मजबूत नतीजे दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹92 करोड़ रहा। यह पिछले साल इसी तिमाही के ₹41 करोड़ से करीब 124% ज्यादा है। वहीं रेवेन्यू 60.2% बढ़कर ₹1,908 करोड़ पहुंच गया, जो पहले ₹1,215 करोड़ था।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन कैसा रहा

Sobha Ltd का EBITDA 62% बढ़कर ₹152 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹94 करोड़ था। हालांकि EBITDA मार्जिन 8% पर ही बना रहा, यानी इसमें कोई खास बदलाव नहीं आया।


FY26 में रिकॉर्ड सेल्स

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में Sobha ने ₹8,136 करोड़ की रिकॉर्ड सेल्स की। इसमें कंपनी का हिस्सा ₹6,706 करोड़ रहा। सबसे बड़ा योगदान बेंगलुरु से आया, जहां ₹4,478 करोड़ की सेल्स हुई, जो कुल का 55% है।

NCR से ₹2,455 करोड़ का योगदान मिला, जहां ग्रेटर नोएडा में विस्तार और गुरुग्राम में सर्विस रेजिडेंस लॉन्च का फायदा मिला। केरल से ₹808 करोड़ और बाकी शहरों से ₹396 करोड़ की सेल्स हुई।

Q4 में किस शहर से कितना योगदान

जनवरी-मार्च तिमाही में बेंगलुरु से ₹1,037 करोड़ की सेल्स हुई, जो कुल का 51% है। इसके बाद NCR से ₹610 करोड़ आए, जिसमें मार्च 2026 में SOBHA Rivana लॉन्च का असर दिखा। केरल से ₹259 करोड़ और अन्य शहरों से ₹71 करोड़ की सेल्स हुई।

किस कीमत के घर सबसे ज्यादा बिके

₹2-₹3 करोड़ की रेंज के घरों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। SOBHA Aurum, SOBHA Townpark, SOBHA Rivana और SOBHA Ayana जैसे प्रोजेक्ट्स ने इस सेगमेंट में 67% योगदान दिया।

₹3-₹5 करोड़ के घरों में 176% की तेज बढ़त देखने को मिली। इसमें SOBHA Magnus, SOBHA Rivana और SOBHA Neopolis व Townpark के 3 और 4 BHK घरों की अच्छी बिक्री हुई।

कुल मिलाकर ₹2-₹5 करोड़ की रेंज ने FY26 की कुल सेल्स में 73% योगदान दिया। ₹5 करोड़ से ऊपर के लग्जरी घरों का हिस्सा 11% रहा।

कैश फ्लो और खर्च का हाल

FY26 में Sobha Ltd का ऑपरेशनल इनफ्लो 26% बढ़कर ₹7,798 करोड़ हो गया। इसमें ₹7,067 करोड़ रियल एस्टेट कलेक्शन और ₹732 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट व मैन्युफैक्चरिंग से आए।

प्रोजेक्ट पर खर्च 18% बढ़कर ₹3,083 करोड़ रहा, जबकि सेल्स और मार्केटिंग खर्च 84% बढ़कर ₹303 करोड़ हो गया। नेट ऑपरेशनल कैश फ्लो ₹1,637 करोड़ रहा। कंपनी ने जमीन में निवेश 23% बढ़ाकर ₹1,160 करोड़ किया और नेट कैश जनरेशन ₹169 करोड़ रही। पिछले 6 साल से कंपनी लगातार पॉजिटिव कैश फ्लो में है।

पूरे साल का प्रदर्शन

FY26 में Sobha Ltd का कुल रेवेन्यू ₹5,384 करोड़ रहा, जो 29.3% ज्यादा है। इसमें रियल एस्टेट से ₹4,420 करोड़ और कॉन्ट्रैक्ट व मैन्युफैक्चरिंग से ₹771 करोड़ आए।

EBITDA ₹503 करोड़ रहा और मार्जिन 9.3% रहा। प्रॉफिट बिफोर टैक्स 95.4% बढ़कर ₹260 करोड़ हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट ₹193.4 करोड़ रहा। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास ₹18,647 करोड़ का ऐसा रेवेन्यू था, जिसे अभी बुक करना बाकी है।

डिविडेंड और बोर्ड के फैसले

Sobha Ltd ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹6 डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके अलावा आंशिक रूप से चुकाए गए शेयरों पर भी प्रोराटा डिविडेंड दिया जाएगा, जो AGM की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

बोर्ड ने Jagadish Nangineni को 1 अप्रैल 2027 से अगले 5 साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वहीं Raman Mangalorkar को भी 5 साल के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

Sobha Ltd का शेयर नतीजों से पहले BSE पर 1.07% की बढ़त के साथ ₹1,447 पर बंद हुआ।

Q4 Results: घाटे से ₹404 करोड़ के मुनाफे में आई ये NBFC, डिविडेंड का भी ऐलान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।