PB Fintech के शेयरों में 2 दिसंबर (शुक्रवार) को दो ब्लॉक डील हुई। कुल 2.28 करोड़ शेयरों के सौदे हुए, जो कंपनी में 5.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को बेचने वालों और खरीदने वालों के नामों के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, पहले खबर आई थी कि SoftBank ने Policybazaar की पेरेंट कंपनी में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। यह सौदा ब्लॉक डील के जरिए हुआ। अभी पॉलिसीबाजार में सॉफ्टबैंक की करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है। इसलिए इस डील के बाद पॉलिसीबाजार में उसकी हिस्सेदारी घटकर 5 फीसदी रह गई है। PB Fintech के शेयरों में 2 दिसंबर को तेजी आई।
