दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया को खरीदेगी Solar Industries India, $1.36 अरब की डील; शेयर में दिख सकती है बड़ी तेजी

यह खरीद 2027 की शुरुआत या मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है। डील के लिए अभी रेगुलेटर्स और ओम्निया के शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है। Solar Industries India को उम्मीद है कि इस विस्तार से अफ्रीका में माइनिंग से होने वाली कमाई वित्त वर्ष 2028 से कई गुना बढ़ जाएगी

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस डेवलपमेंट से 15 सितंबर को Solar Industries India के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स को लगभग 1.36 अरब डॉलर की पूरी तरह कैश वाली डील में खरीदेगी। कंपनी के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली स्टेप डाउन सब्सिडियरी सोलर SA इनवेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी लिमिटेड और 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी सोलर ओवरसीज मॉरीशस लिमिटेड ने इसके लिए ओम्निया होल्डिंग्स के साथ एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन किया है।

सोलर इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस डील के लिए अभी रेगुलेटर्स और ओम्निया के शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है। इस डेवलपमेंट से 15 सितंबर को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद हैं।

ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड एक ग्लोबल, डायवर्सिफाइड केमिकल कंपनी है जो माइनिंग, एग्रीकल्चर और केमिकल एप्लीकेशन इंडस्ट्रीज को केमिकल्स और स्पेशलाइज्ड सर्विस व सॉल्यूशंस की सप्लाई करती है। इसकी मौजूदगी 23 से ज्यादा देशों में है। यह 70 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स के जरिए 40 से ज्यादा देशों में कस्टमर्स को सर्विस देती है। कंपनी के शेयर जोहान्सबर्ग स्टॉक एक्सचेंज और A2X मार्केट्स सिक्योरिटीज एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं।


कब तक पूरा होगा ट्रांजेक्शन

यह खरीद 2027 की शुरुआत या मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है। ट्रांजेक्शन कंप्लीट होने के बाद ओम्निया, जोहान्सबर्ग स्टॉक एक्सचेंज और A2X मार्केट्स सिक्योरिटीज एक्सचेंज से डीलिस्ट हो जाएगी। सोलर इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि इस विस्तार से अफ्रीका में माइनिंग से होने वाली कमाई वित्त वर्ष 2028 से कई गुना बढ़ जाएगी। सोलर इंडस्ट्रीज माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन, डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव और इनीशिएटिंग सिस्टम बनाती है। कंपनी की दुनिया भर में 40 से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि यह ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।

NSE IPO: ओरिएंटल इंश्योरेंस बेचेगी 49.57 लाख शेयर, हिस्सेदारी बिक्री से FY27 में मुनाफे में लौटने की उम्मीद

Solar Industries India का शेयर 2026 में अब तक 80 प्रतिशत मजबूत

कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक महीने में 19 प्रतिशत और 3 महीनों में 30 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत 54 प्रतिशत और साल 2026 में अब तक 80 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। शेयर 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है और 5 साल में 1100 प्रतिशत से ज्यादा भागा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।