सप्ताह के पहले दिन सोमवार को Solar Industries India के शेयरों में शुरुआती कारोबार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। शेयर 4 प्रतिशत तक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया। इसके पीछे प्रमुख फैक्टर कंपनी को कोल इंडिया से मिला 1853 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर है। इस ऑर्डर के मिलने की सूचना Solar Industries ने शेयर बाजारों को शनिवार को दी थी। कंपनी एक्सप्लोसिव बनाती है। इसके बाद 9 अक्टूबर को सुबह कंपनी का शेयर BSE पर 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 5359.95 रुपये पर खुला। यह इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। शेयर का BSE पर पिछला बंद भाव 5152.10 रुपये था।
