Get App

Som Distilleries के शेयरों में 4% की तेजी, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लाइसेंस निलंबन पर लगाई रोक

Som Distilleries Share: स्टे ऑर्डर के बाद सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज ने कहा कि कंपनी के प्लांट में सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि 2 जुलाई को रॉयटर्स ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्लांट के निरीक्षण के दौरान 13 से 17 साल की उम्र के बाल मजदूर काम करते पाए गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 4:43 PM
Som Distilleries के शेयरों में 4% की तेजी, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लाइसेंस निलंबन पर लगाई रोक
सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज के शेयरों में आज 2 जुलाई को 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज के शेयरों में आज 2 जुलाई को 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 118 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि 28 जून को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उसके लाइसेंस के निलंबन पर रोक लगा दी है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2286 करोड़ रुपये हो गया है।

Som Distilleries में सामान्य कामकाज शुरू

स्टे ऑर्डर के बाद सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रूअरीज ने कहा कि कंपनी के प्लांट में सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि 2 जुलाई को रॉयटर्स ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्लांट के निरीक्षण के दौरान 13 से 17 साल की उम्र के बाल मजदूर काम करते पाए गए। समाचार एजेंसी ने बताया कि बाल मजदूरों से शराब की बोतलें भरने और पैक करने का काम करवाया जाता था और उन्हें लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।

Som Distilleries के प्लांट में काम करते मिले थे 58 बच्चे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें