बाजार की नजर 14 जून को आने वाले SONA COMSTAR IPO पर है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 285-291 रुपये के बीच तय किया है। निवेशक इश्यू में 16 जून तक पैसा लगा पाएंगे। कंपनी की योजना बाजार से 5550 करोड़ जुटाने की है।

बाजार की नजर 14 जून को आने वाले SONA COMSTAR IPO पर है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 285-291 रुपये के बीच तय किया है। निवेशक इश्यू में 16 जून तक पैसा लगा पाएंगे। कंपनी की योजना बाजार से 5550 करोड़ जुटाने की है।
5550 करोड़ के इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि Singapore VII Topco III Pte Ltd की तरफ से 5250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल रखा जाएगा।
कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज से करेगी। इस आईपीओ की लॉट साइज 51 शेयरों और उसके बाद 51 के गुणांक में होगी।
इस इश्यू में क्यूआईबी के लिए 75 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है जबकि 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व होगा।
SONA COMSTAR भारत की एक लीडिंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है जो तमाम आधुनिक तकनीकी पर आधारित ऑटोमोटिव कलपुर्जों की डिजाइनिंग और उत्पादन करती है।
कंपनी भारत सहित अमेरिका , यूरोप और चीन में भी अपने प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी इलेक्ट्रिफाइड और नॉन इलेक्ट्रिफाइड दोनों तरह के पावर ट्रेन सेगमेंट को अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है।
भारत, चीन, मैक्सिको और अमेरिका में कंपनी की कुल 9 उत्पादक इकाईयां हैं जिसमें से 6 भारत में है। कंपनी में ब्लैक स्टोन ने निवेश कर रखा है।
Sunjay Kapur, Sona Autocomp और Singapore Topco कंपनी के प्रमोटर है।
ऑटो कलपुर्जे के मार्केट में कंपनी का मुकाबला Motherson Sumi Systems, Sundaram-Clayton, Bosch, Bharat Forge, Mahindra CIE Automotive, Endurance Technologies, Varroc Engineering, Minda Industries, Sundram Fasteners और Wabco India के साथ है।
Kotak Mahindra Capital Company, Credit Suisse Securities, JP Morgan India, JM Financial और Nomura Financial Advisory Securities इस आईपीओ के इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त की गई हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।