सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय कपूर 12 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। लंदन में पोलो खेलते समय उनका निधन हो गया। अब उनके पीछे उनकी कंपनी के कंट्रोल और इसमें हिस्सेदारी को लेकर पारिवारिक विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ रुपये का एंपायर छोड़ गए हैं। सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स को Sona Comstar के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी अपनी तरह से स्थिति को जितना हो सके साफ करने की कोशिश कर रही है, अफवाहों को लगातार क्लियर कर रही है। इसी कवायद के तहत सोना कॉमस्टार ने पहले 25 जुलाई को एक बयान जारी किया था और अब 28 जुलाई को एक और बयान जारी किया।
