Get App

Sonaselection India Listing: फैब्रिक मेकर की 3% बढ़त में शुरुआत, तुरंत और 5% उछला शेयर; फिर लगा अपर सर्किट

Sonaselection India IPO: सोना सि​लेक्शन इंडिया फैब्रिक बनाने और प्रोसेसिंग के कारोबार में है। यह वैल्यू-एडेड टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन करती है। प्रमोटर हर्षिल नुवाल, सुभाष चंद्र नुवाल, उमा नुवाल, दीपांक भंडारी और सोना पॉलीस्पिन प्राइवेट लिमिटेड हैं

Ritika Singhअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 10:33 AM
Sonaselection India Listing: फैब्रिक मेकर की 3% बढ़त में शुरुआत, तुरंत और 5% उछला शेयर; फिर लगा अपर सर्किट
Sonaselection India का ₹141.57 करोड़ का IPO दोगुना सब्सक्राइब हुआ था।

मेनबोर्ड सेगमेंट में सोना सि​लेक्शन इंडिया की 24 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग अच्छी रही। शेयर BSE पर 3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 102 रुपये और NSE पर 3 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ 102.31 रुपये पर लिस्ट हुआ। उसके बाद शेयर में 5 प्रतिशत का उछाल आया और बीएसई पर 107.09 रुपये और एनएसई पर 107.42 रुपये पर अपर सर्किट लगा। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹99 प्रति शेयर था।

कंपनी का ₹141.57 करोड़ का IPO दोगुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.16 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.50 गुना भरा था। इश्यू में 1.43 करोड़ नए शेयर जारी हुए। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से ₹42.47 करोड़ जुटाए।

सोना सि​लेक्शन इंडिया फैब्रिक बनाने और प्रोसेसिंग के कारोबार में है। यह वैल्यू-एडेड टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन करती है। यह 100% कॉटन फैब्रिक, कॉटन लाइक्रा (स्ट्रेच) फैब्रिक, कॉटन ब्लेंड और पॉलिएस्टर ब्लेंड बनाती है। साथ ही 100% कॉटन, कॉटन ब्लेंड, पॉलिएस्टर-विस्कोस (P/V) और पॉलिएस्टर फैब्रिक की प्रोसेसिंग भी करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट राजस्थान के भीलवाड़ा में लगभग 49,540 वर्ग मीटर में फैली हुई है। सोना सि​लेक्शन इंडिया के प्रमोटर हर्षिल नुवाल, सुभाष चंद्र नुवाल, उमा नुवाल, दीपांक भंडारी और सोना पॉलीस्पिन प्राइवेट लिमिटेड हैं।

कैसे इस्तेमाल होंगे IPO के पैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें