Get App

जून तिमाही में South Indian Bank का धमाल, मुनाफे में 45% का तगड़ा उछाल, शेयर बने रॉकेट

South Indian Bank Shares: मार्च तिमाही में कमजोर परफॉरमेंस के बाद जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक ने धाकड़ परफॉरमेंस दिया है। मार्च तिमाही में इसका मुनाफा करीब 14 फीसदी गिरा था और अब जून तिमाही में सालाना आधार पर यह 45 फीसदी उछल गया। इसके चलते शुक्रवार को शेयर 6 फीसदी से अधिक उछल गए। चेक करें बैंक के रिजल्ट की खास बातें

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 20, 2024 पर 9:07 AM
जून तिमाही में South Indian Bank का धमाल, मुनाफे में 45% का तगड़ा उछाल, शेयर बने रॉकेट
South Indian Bank Shares: साउथ इंडियन बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष की धमाकेदार शुरुआत हुई। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़ गया और एनपीए में भी गिरावट आई।

South Indian Bank Shares: साउथ इंडियन बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष की धमाकेदार शुरुआत हुई। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़ गया और एनपीए में भी गिरावट आई। चूंकि नतीजे 18 जुलाई को मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद जारी हुए थे तो शेयरों ने जश्न अगले दिन यानी 19 जुलाई को मनाया। इंट्रा-डे में इसके शेयर 6 फीसदी से अधिक उछल गए। बैंकिंग सेक्टर समेत लगभग पूरे घरेलू इक्विटी मार्केट में बिकवाली के दबावों के बीच भी कुछ शेयर चमके और उसमें साउथ इंडियन बैंक भी रहा। 19 जुलाई को BSE पर इक्विटी मार्केट में कारोबार समाप्त होने पर इसके शेयर 2.72 फीसदी की बढ़त के साथ 27.22 रुपये के भाव पर सेटल हुए। हालांकि इंट्रा-डे में यह 6.26 फीसदी उछलकर 28.16 रुपये पर पहुंच गया था।

South Indian Bank Q1 रिजल्ट की खास बातें

जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45.07 फीसदी उछलकर 239.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान ग्रॉस एनपीए भी 0.63 फीसदी फिसलकर 4.5 फीसदी और नेट एनपीए 0.41 फीसदी गिरकर 1.44 फीसदी पर आ गया। बैंक को ब्याज से 807.77 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई हुई जो सालाना आधार पर 7.18 फीसदी अधिक रहा। बैंक का खुदरा डिपॉजिट इस दौरान 8.37 फीसदी उछलकर 99,745 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें