South Korea Stock Market: दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में 29 जुलाई को भी बड़ी गिरावट आई। कारोबार की शुरुआत में कोस्पी मजबूत खुला। लेकिन, कुछ ही घंटे बाद बिकवाली दबाव से यह लाल निशान में आ गया। एक समय तो यह 10 फीसदी तक गिर गया था। उसके बाद कुछ संभला। दक्षिण कोरिया के समय के मुताबिक 3:10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 12 बजे) यह 8 फीसदी गिरकर 5,541 अंक पर था। साऊथ कोरिया और भारत के समय में 3:30 घंटे का फर्क है।
