Spencer Retail Share Price: शेयरों की ऊंची उड़ान, एक ऐलान के चलते 11% चढ़ गए भाव

Spencer Retail Share Price: खुदरा इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी स्पेंसर रिटेल (Spencer Retail) के शेयरों में खरीदारी का दमदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयर आज 11 फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर इंट्रा-डे में 72.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया। शेयरों में तेजी का यह रुझान कंपनी के हायपरमार्केट में एंट्री के चलते दिख रहा है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप (RP-Sanjiv Goenka Group) की Spencers Retail के देश भर में करीब 185 स्टोर्स हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Spencer Retail Share Price: खुदरा इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी स्पेंसर रिटेल (Spencer Retail) के शेयरों में खरीदारी का दमदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयर आज 11 फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर इंट्रा-डे में 72.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया। शेयरों में तेजी का यह रुझान कंपनी के हायपरमार्केट में एंट्री के चलते दिख रहा है। Spencer's Retail ने सोमवार को नए फॉर्मेट चेन 'Spencer's Value Market' खोलने का ऐलान किया है। अभी इसका लक्ष्य इस महीने जनवरी में दक्षिण भारत के छह शहरों में नए स्टोर खोलने की है। आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप (RP-Sanjiv Goenka Group) की इस इकाई के देश भर में करीब 185 स्टोर्स हैं।

    Spencers Retail की ये है पूरी योजना

    आरपी-संजीव गोएनका ग्रुप के प्रमुख (रिटेल एंड एफएमसीजी) शाश्वत गोएनका के मुताबिक स्पेंसर्स वैल्यू मार्केट का टारगेट नए दौर के ग्राहक हैं। वैल्यू मार्केट को 16-23 जनवरी के बीच करीमनगर, वारंगल, कुर्नूल, गुंटूर, भीमावरम और विजयनगरम में खोला जाएगा। ये सभी शहर दक्षिण भारत में स्थित हैं। इसके बाद मार्च तक 10 और स्टोर्स खोले जाएंगे और फिर इनका विस्तार आगे भी किया जाएगा।


    Layoff News: इस साल भी जारी है छंटनी का कोहराम, 15 दिनों में इन कंपनियों के एंप्लॉयीज पर चली तलवार

    हालांकि नए स्टोर्स छोटे होंगे जिनका एरिया 8 हजार-12 हजार स्क्वॉयर फीट होगा। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में स्पेंसर्स रिटेल को 1270 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड रेवेन्यू मिला लेकिन 87 करोड़ रुपये का घाटा भी हुआ।

    34% डिस्काउंट पर है शेयर

    स्पेंसर्स रिटेल के शेयर पिछले साल 17 जनवरी 2022 को 110.25 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह 26 दिसंबर 2022 तक 44 फीसदी टूटकर 61.55 रुपये के भाव पर आ गया। यह 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि फिर खरीदारी का रुझान दिखा और अब तक यह 18 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी एक साल के रिकॉर्ड हाई से 34 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।