Stocks to Watch: गुरुवार, 22 अक्टूबर को 8 कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ को नए ऑर्डर मिले हैं। वहीं, कारोबार बढ़ाने और कर्ज से जुड़े फैसलों ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। इन शेयरों में बाजार खुलने के बाद बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की कंपनी Eternal का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के ₹92 करोड़ से बढ़कर ₹125 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 19.4% बढ़कर ₹24,138 करोड़ पहुंच गया। EBITDA भी 26.6% बढ़कर ₹752 करोड़ रहा। कंपनी को मार्च 2027 तक 3,500 से ज्यादा स्टोर होने की उम्मीद है। उसकी योजनाओं में करीब 5,000 स्टोर तक पहुंचना शामिल है।
2. इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL)
टाटा ग्रुप की होटल कंपनी IHCL का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 19.5% बढ़कर ₹380 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹318 करोड़ था। रेवेन्यू 21.7% बढ़कर ₹2,484 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 23.9% बढ़कर ₹706 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन घटकर 19.95% रह गया।
3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी BEL को रक्षा मंत्रालय से ₹770 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत भारतीय सेना को नए LLLR-I रडार दिए जाएंगे। ये रडार लड़ाकू विमानों और छोटे ड्रोन का पता लगाने में मदद करेंगे। इनसे हवाई खतरों पर नजर रखना भी आसान होगा।
4. महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज
NBFC सेक्टर की कंपनी महिंद्रा फाइनेंशियल का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 55% बढ़कर ₹882 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹569 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम भी 13.2% बढ़कर ₹2,391 करोड़ पहुंच गई। पिछले साल यह ₹2,112 करोड़ थी।
वायर और केबल बनाने वाली कंपनी KEI इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 29.3% बढ़कर ₹262.4 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 38.5% बढ़कर ₹3,776.4 करोड़ रहा। EBITDA 39.8% बढ़कर ₹376 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, नेट प्रॉफिट और EBITDA बाजार के अनुमानों से कम रहे।
टेलीकॉम और डिजिटल कम्युनिकेशन सेक्टर की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस की स्पेन स्थित सब्सिडियरी को कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने €15.51 मिलियन के VAT डिमांड और €18.10 मिलियन की पेनल्टी रद्द कर दी। VAT डिमांड में ब्याज भी शामिल था। मामला इनपुट VAT रिफंड के दावे से जुड़ा था।
डिजिटल पेमेंट और फिनटेक सेक्टर की कंपनी Pine Labs ने अपनी सब्सिडियरी SFNPL में करीब ₹25 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने राइट्स इश्यू के तहत 49,869 इक्विटी शेयर खरीदे। इस पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कारोबार बढ़ाने में होगा। सब्सिडियरी में आगे निवेश के लिए भी रकम इस्तेमाल की जाएगी।
IT कंपनी Persistent Systems ने ₹4,265 करोड़ जुटाने के लिए QIP लॉन्च किया है। कंपनी के बोर्ड की कमेटी ने 21 अक्टूबर को इश्यू खोलने की मंजूरी दी। QIP के लिए फ्लोर प्राइस ₹5,550 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस कीमत पर 5% तक डिस्काउंट दे सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।