Get App

Spinaroo IPO Listing: पेपर कप-प्लेट बनाने वाली स्पिनरू की ग्रीन शुरुआत, 3% प्रीमियम पर ₹51 के शेयर की एंट्री

Spinaroo Commercial IPO Listing: स्पिनरू कॉमर्शियल एलुमिनियम फॉइल के कंटेनर्स, एलुमिनियम होम फॉइल, पेपर कपु, पेपर प्लेट, पेपर बाउल और पेपर कप के लिए सेमी-प्रोसेस्ड मैटेरियल्स बनाती है। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 4:11 PM
Spinaroo IPO Listing: पेपर कप-प्लेट बनाने वाली स्पिनरू की ग्रीन शुरुआत, 3% प्रीमियम पर ₹51 के शेयर की एंट्री
Spinaroo Commercial IPO Listing: स्पिनरू कॉमर्शियल का ₹10.17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Spinaroo Commercial IPO Listing: पेपर कप-प्लेट बनाने वाली स्पिनरू कॉमर्शियल के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम भाव पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.52 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 51 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज इसकी 52.85 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.63 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Spinaroo Commercial Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 55.00 रुपये (Spinaroo Commercial Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 54.85 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 7.55 फीसदी मुनाफे में हैं।

Spinaroo Commercial IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

स्पिनरू कॉमर्शियल का ₹10.17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.2 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 19.94 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 7.13 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Spinaroo Commercial के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें