Get App

Texmaco Rail को मिला 412 करोड़ रुपये का ऑर्डर, रेलवे को और 1020 वैगंस सप्लाई करेगी कंपनी

टेक्समैको रेल इस अतिरिक्त ऑर्डर के तहत रेलवे को अतिरिक्त 1,020 BOXNS वैगंस की सप्लाई करेगी। बीओएक्सएनएस वैगंस का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए होता है। कंपनी को अतिरिक्त ऑर्डर के तहत वैगंस की सप्लाई 11 जून, 2027 तक करनी होगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 5:03 PM
Texmaco Rail को मिला 412 करोड़ रुपये का ऑर्डर, रेलवे को और 1020 वैगंस सप्लाई करेगी कंपनी
टेक्समैको का शेयर 29 अक्तूबर को 2.88 फीसदी चढ़कर 103.70 रुपये पर बंद हुआ।

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को रेलवे से 412.21 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी 1,020 बीओएक्सएनएस वैगंस की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी। इससे रेलवे से वैगंस की सप्लाई के लिए कुल ऑर्डर 3,400 से बढ़कर 4,420 वैगंस हो गया है। टेक्समैको के शेयरों में 29 अक्तूबर को तेजी देखने को मिली।

मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के नियमों के तहत वैगंस की होगी सप्लाई

रेलवे बोर्ड ने टेक्समैको को अतिरिक्त ऑर्डर देने के लिए मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के एक ऑप्शन क्लॉज का इस्तेमाल किया है। टेक्समैको रेलवे को अतिरिक्त वैगंस की सप्लाई उसी कीमत और नियम एवं शर्तों पर करेगी, जो मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हैं। इससे कुल संशोधित वैल्यू बढ़कर 1,786.74 करोड़ रुपये हो जाएगी। इसमें टैक्स शामिल है।

कंपनी अगले साल 11 जून तक करेगी वैगंस की सप्लाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें