Spotlight Stocks: आज इन 2 बैंकिंग शेयरों में दिखेगी तेजी, दांव लगा कमाए मुनाफा

Spotlight Stocks: अनुज सिघल का कहना है कि खराब से खराब खबर के बीच भी स्टॉक अपने पुराने लो को नहीं तोड़ता है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि शेयर वायदा बैन से बाहर निकला है। लगातार चौथे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल का कहना है कि बैंकिंग शेयर आज आउटपरफॉर्म करते नजर आ सकते है।

Spotlight Stocks:अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत भी आज बढ़त के साथ हुई। ऑटो , पावर,रियल्टी शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं। आज के कारोबार में Grasim Industries, Infosys, Tata Steel, BPCL और Tata Consumer Products निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Power Grid Corp, Dr Reddy's Labs, Shriram Finance, M&M और SBI Life Insurance टॉप लूजर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल बैंकिंग शेयरों पर दांव लगा रहे है। आइए डालते है उनपर एक नजर।

BANDHAN BANK

अनुज सिंघल का कहना है कि बैंकिंग शेयर आज आउटपरफॉर्म करते नजर आ सकते है। अनुज सिघल का कहना है कि खराब से खराब खबर के बीच भी स्टॉक अपने पुराने लो को नहीं तोड़ता है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि शेयर वायदा बैन से बाहर निकला है। लगातार चौथे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। स्टॉक 200 DMA पार होने के कगार पर है। कल दोगुने से ज्यादा की डिलिवरी आई थी। वायदा में लगातार चौथे दिन शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।


AU BANK

अनुज सिंघल ने शेयर डबल हाइयर बॉटम बनाने की तैयारी कर रहा है। शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख सकता है। 200 WMA पार हो रहा है। स्टॉक में अहम सपोर्ट स्तरों से खरीदारी दिख रही है। मार्च 2020 के ट्रेंड लाइन सपोर्ट पर खरीदारी हुई। शेयर में अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम भी देखने को मिला। तीन दिनों की शॉर्ट कवरिंग के बाद कल लॉन्ग बने।

Big Stock Today: जोमैटो-पेटीएम के शेयर में आज दिखेगा एक्शन, ये एविएशन स्टॉक भी भरेगी तेजी की उड़ान

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।