Get App

Spotlight stocks: फेडरल बैंक और ICICI लोम्बॉर्ड पर रहे नजर, आगे क्रॉम्प्टन और ल्यूपिन में हो सकती है जोरदार कमाई

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज फेडरल बैंक और ICICI लोम्बॉर्ड में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, क्रॉम्प्टन और ल्युपिन में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। क्रॉम्प्टन के शेयर में कल अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। स्टॉक डेढ़ महीने की रेंज पार करने की कोशिश कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 12:49 PM
Spotlight stocks: फेडरल बैंक और ICICI लोम्बॉर्ड पर रहे नजर, आगे क्रॉम्प्टन और ल्यूपिन में हो सकती है जोरदार कमाई
ल्यूपिन के शेयर में जोरदार मोमेंटम है। दूसरे महीने तेजी का मूड कायम है। 9 साल का चैनल पार हो रहा है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था

Big Stocks : बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट कारोबार कर रहे हैं। तेल-गैस और मेटल शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एलएंडटी, टाटा कंज्यूमर, अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी, एलटीआईमाइंडट्री, हिंडाल्को और बीपीसीएल में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है।

आज किन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है और कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज फेडरल बैंक और ICICI लोम्बॉर्ड में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, क्रॉम्प्टन और ल्युपिन में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में फेडरल बैंक (ग्रीन सिगनल)

अनुज का कहना है कि KVS मणियन को फेडरल बैंक का MD & CEO नियुक्त किया गया है। KVS मणियन की नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। 30 अप्रैल को बिग स्टॉक में जिक्र किया गया था। 30 अप्रैल को KVS मणियन के फेडरल बैंक में जाने की संभावना जताई थी। वहां से शेयर 20 फीसदी भाग चुका है। अगर शेयर में 10 फीसदी का गैप-अप हो तो चेज ना करें। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है। कोई भी MD&CEO पहले दिन से ही असर नहीं डालेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें