Global Market Today: एशिया बाजारों में 29, सितंबर को दबाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतें रिकवरी की किसी भी गुंजाइश को कम कर रही हैं। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 5.25% तक उछलने से अमेरिकी बाजार के सेंटिमेंट भी बिगड़े है। जापान का मुख्य इंडेक्स, निक्केई 225, 1% से ज़्यादा नीचे है। टोक्यो का एक और इंडेक्स, TOPIX, 1.50% नीचे है। KOSPI की शुरुआत आज उतार-चढ़ाव भरी रही है और इंडेक्स लाल निशान में है।
