ऑटो पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी का शेयर बन सकता है रॉकेट, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 'खरीदें' (buy) रेटिंग के साथ SPR Auto Technologies के शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके लिए 6,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि करेंट प्राइस लेवल से यह शेयर 37 फीसदी चढ़ सकता है

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 12:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज का शेयर बीते छह महीने में 54 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक साल में 77 फीसदी चढ़ा है।

अगर आप किसी ऐसे स्टॉक की तलाश में हैं, जिसकी कीमतें बढ़ने वाली है तो आप एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज के बारे में सोच सकते हैं। 24 सितंबर को शेयर का प्राइस 12 बजे 3 फीसदी चढ़कर 4,627 रुपये पर चल रहा था। यह शेयर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है।

मोतीलाल ओसवाल ने शेयर को दी खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 'खरीदें' (buy) रेटिंग के साथ SPR Auto Technologies के शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके लिए 6,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि करेंट प्राइस लेवल से यह शेयर 37 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज ट्रेडिशनल ऑटो मैन्युफैक्चरर से अब डायवर्सिफायड, टेक्नोलॉजी-आधारित, पावरट्रेन-एग्नॉस्टिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनने की तरफ बढ़ रही है।


मार्जिन प्रतिद्वंद्वी कंपनी से 500 बेसिस प्वाइंट्स ज्यादा

कंपनी का पिस्टन बिजनेस कैश-फ्लो का बड़ा सोर्स है। कंपनी को अपनी लीडरशिप पोजीशन का भी फायदा मिलता है। इसका मार्जिन अगली प्रतिद्वंद्वी कंपनी से करीब 500 बेसिस प्वाइंट्स ज्यादा है। इसका कोर रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) भी 50 फीसदी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी को बढ़ते मल्टी-फ्यूल अपॉर्चुनिटीज का फायदा मिल रहा है।

डायवर्सिफिकेशन के लिए अधिग्रहण पर फोकस 

एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज अधिग्रहण पर भी निवेश कर रही है। इसने Antolin, Takahata, TGPEL और EMFi जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी को खुद को डायवर्सिफायड बनाने में मदद मिली है। कंपनी एक स्केलेबल ऑटो कंपोनेंट प्लेटफॉर्म बना रही है। ब्रोकरेज फर्म ने अगले पांच सालों में कंपनी के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 21 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है।

बीते एक साल में शेयर 77 फीसदी उछला

एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज का शेयर बीते छह महीने में 54 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक साल में 77 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी का रिटर्न क्रमश: 1.27 फीसदी और माइनस 7.40 फीसदी रहा है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद एसपीआर ऑटो के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

यह भी पढ़ें: NSE Share Price: लिस्टिंग के बाद 5% भागा शेयर, खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

शेयर बाजारों पर 24 सितंबर को दबाव 

शेयर बाजारों पर 24 सितंबर को भी दबाव देखने को मिला। 12:20 बजे निफ्टी 1.08 फीसदी यानी 255 अंक गिरकर 23,189 पर चल रहा था, जबकि सेंसेक्स 1.07 फीसदी यानी 797 अंक गिरकर 74,032 पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।