Get App

Srinibas Pradhan Constructions की धीमी शुरुआत, शेयर 2% प्रीमियम पर लिस्ट

Srinibas Pradhan Constructions Listing: श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस साल 2020 में इनकॉरपोरेट हुई। कंपनी के प्रमोटर रमाकांत प्रधान और श्रीनिबास प्रधान हैं। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 45.63 करोड़ रुपये रही

Ritika Singhअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 4:33 PM
Srinibas Pradhan Constructions की धीमी शुरुआत, शेयर 2% प्रीमियम पर लिस्ट
Srinibas Pradhan Constructions IPO 1.13 गुना भरा।

श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस की 13 मार्च को शेयर बाजार में शुरुआत न ही फीकी रही और न ही शानदार। शेयर NSE SME पर महज 2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 100.05 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह लिस्टिंग प्राइस से लगभग 5 प्रतिशत चढ़कर 105 रुपये पर बंद हुआ। IPO प्राइस 98 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 20.32 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 6 मार्च को खुला था और 10 मार्च को बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 82.54 करोड़ रुपये है।

IPO में 16.79 करोड़ रुपये के 17 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 3.53 करोड़ रुपये के 4 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। पब्लिक इश्यू 1.13 गुना भरा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.13 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.57 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.69 गुना सब्सक्राइब हुआ।

श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस साल 2020 में इनकॉरपोरेट हुई। यह इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटीज सेक्टर की कंपनी है। यह सड़क, राजमार्ग, पुल, इलेक्ट्रिसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी के प्रमोटर रमाकांत प्रधान और श्रीनिबास प्रधान हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें