Stocks to Watch: आज 13 मार्च को JK Lakshmi Cement, Max Financial Services, Gravita India समेत कई शेयरों पर नजर, तेज हलचल की उम्मीद

Manorama Industries के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है। Max Financial Services ने QIP या किसी अन्य तरीके से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। SEPC प्रमोटर Mark AB Welfare Trust ने 85 लाख शेयर बेचे हैं

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
13 मार्च को एसएमई सेक्टर में एक कंपनी की लिस्टिंग भी है।

शुक्रवार, 13 मार्च को JK Lakshmi Cement, Max Financial Services, Balaji Amines, Gravita India, समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स को लेकर एक दिन पहले इन कंपनियों की ओर से की गई घोषणाओं पर बाजार की प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे। साथ ही एसएमई सेक्टर में एक कंपनी की लिस्टिंग भी है। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी, विविमेड लैब्स, और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर


14 मार्च को ये कंपनियां जारी करेंगी रिजल्ट

ओमनीटेक इंजीनियरिंग, और पन्यम सीमेंट्स एंड मिनरल इंडस्ट्रीज

इन शेयरों पर रहेगी नजर

JK Lakshmi Cement: कंपनी को असम में जुईपहाड़ न्यू उमरांगसो लाइमस्टोन ब्लॉक (A और B) की माइनिंग लीज के लिए 'पसंदीदा बोलीदाता' घोषित किया गया है। ये लाइमस्टोन ब्लॉक (A और B) 405 हेक्टेयर के इलाके में फैले हुए हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने NECEM Cements में 77.96 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।

Max Financial Services: बोर्ड ने QIP या किसी अन्य तरीके से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।

Nectar Lifesciences: कंपनी ने Avensis Exports के साथ 100 करोड़ रुपये तक का इंटर-कॉर्पोरेट लोन एग्रीमेंट किया है। Avensis Exports कंपनी की एक सब्सिडियरी है।

Indian Overseas Bank: बैंक ने 15 मार्च से एक महीने के MCLR को 10 बेसिस पॉइंट कम कर दिया है, जबकि दूसरी अवधियों के लिए MCLR में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Manorama Industries: बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है। इस पैसे को QIP या किसी अन्य तरीके से इक्विटी शेयर, नॉन-कन्वर्टिबल डेट इंस्ट्रूमेंट्स, वॉरंट या अन्य कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज के जरिए जुटाया जाएगा।

Balaji Amines: कंपनी को अभी मध्य-पूर्व इलाके में चल रहे युद्ध की वजह से अमोनिया की खरीद में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति अमोनिया की गैर-मौजूदगी की वजह से पैदा हुई है। इस रुकावट का LNG की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है, जो भारत में फर्टिलाइजर बनाने वाली ज्यादातर कंपनियों द्वारा अमोनिया बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक अहम इनपुट है। नतीजतन, अमोनिया बनाने वाली कई कंपनियों ने 'फोर्स मेज्योर' (अप्रत्याशित हालात) की वजह से प्रोडक्ट की सप्लाई करने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। इसलिए, Balaji Amines के कुछ प्लांट अभी काम नहीं कर रहे हैं।

KPI Green Energy: कंपनी ने 35 MWp की अतिरिक्त सोलर क्षमता चालू की है, जिससे इसकी कुल ऑपरेशनल IPP क्षमता बढ़कर 589 MWp हो गई है।

Gravita India: रीसाइक्लिंग कंपनी ने राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज में 98.95 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 559.08 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इस सौदे के 31 मार्च, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Kalpataru: कंपनी ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम में श्री महालक्ष्मी CHS के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर साइन किए हैं।प्रोजेक्ट लगभग 3 एकड़ जमीन पर फैला है।

Action Construction Equipment: कंपनी ने जापान की Kato Works के साथ एक जॉइंट वेंचर समझौता किया है।

Nifty मार्च में 8 सेशंस में से 6 में गिरकर बंद हुआ, क्या गिरावट जारी रहेगी या बदलेगी बाजार की चाल?

बल्क और ब्लॉक डील्स

Shaily Engineering Plastics: स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने कंपनी में 2.98 लाख अतिरिक्त शेयर ₹1,878.41 प्रति शेयर की दर से और 6.43 लाख शेयर ₹1,879 प्रति शेयर की दर से खरीदे हैं। इस तरह, फंड की कुल हिस्सेदारी 2.04 प्रतिशत हो गई है। खरीद की कुल वैल्यू ₹176.88 करोड़ रही।

IndiaGrid Infrastructure Trust: नियो रियल एसेट यील्ड फंड ने संख्या फाइनेंशियल सर्विसेज से इस ट्रस्ट की 15.43 लाख यूनिट्स खरीदी हैं। इस सौदे का कुल मूल्य ₹25.11 करोड़ है।

SEPC: प्रमोटर Mark AB Welfare Trust ने SEPC में 85 लाख शेयर ₹6.24 प्रति शेयर की दर से बेचे हैं। इन शेयरों का कुल मूल्य ₹5.3 करोड़ है।

Kaynes Technology India: कंपनी में BofA Securities Europe SA ने 1.16 लाख शेयर ₹3,614.4 प्रति शेयर की दर से खरीदे हैं। इन शेयरों का कुल मूल्य ₹41.95 करोड़ है। इस ब्लॉक डील में Kadensa Master Fund और Bluepearl Map I LP विक्रेता थे। उन्होंने इसी कीमत पर क्रमशः 46,934 शेयर ₹16.96 करोड़ में और 69,148 शेयर ₹24.99 करोड़ में बेचे।

Filatex Fashions: प्रमोटर प्रभात सेठिया ने कंपनी में 4.58 करोड़ शेयर 87.2 लाख रुपये में बेच दिए हैं।

आज की लिस्टिंग

श्रीनिबास प्रधान कंस्ट्रक्शंस

डिविडेंड, बोनस, स्प्लिट के लिए ये शेयर करेंगे एक्स-ट्रेड

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

टॉस द कॉइन

eClerx Services

फ्रंटियर स्प्रिंग्स

हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर

Defence Stocks: ईरान युद्ध गहराया, फिर भी नहीं बढ़ रहे डिफेंस स्टॉक; जानिए तीन बड़े कारण

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।